झारखंड में गरीबों का हक खाने वालों से होगी वसूली, काटे जाएंगे अपात्र राशनकार्डधारियों के नाम
आपूर्ति विभाग अयोग्य राशन कार्ड धारकों से वसूली कर रहा है और उनके कार्ड रद्द करने का आदेश जारी किया है। चाकुलिया में पांच अपात्र लाभुकों से 93,243 रुप ...और पढ़ें

राशन कार्ड। फाइल फोटो
HighLights
आपूर्ति विभाग अयोग्य राशन कार्ड धारकों से करेगा वसूली।
चाकुलिया में पांच अपात्रों से 93,243 रुपये की रिकवरी।
100 से अधिक अयोग्य राशन कार्डधारियों के नाम कटेंगे।
संवाद सूत्र, चाकुलिया। अयोग्य लाभुकों द्वारा राशन कार्ड बनवाकर अनाज का उठाव करने को लेकर आपूर्ति विभाग द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे है। इसके तहत अयोग्य लाभुकों से लिए गए राशन के बदले में रिकवरी करने तथा अनेक लाभुकों का नाम काटने का आदेश जारी कर दिया गया है। आपूर्ति विभाग के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत माटियाबांधी पंचायत के पाथराघाटी के राशन डीलर प्रफुल्ल कुमार महतो की राशन दुकान से संबद्ध पांच अपात्र लाभुकों को राशि वसूली का नोटिस जारी कर दिया गया है। जिन पांच अपात्र लाभुकों से रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया गया है।
उनमें दुखीराम हेंब्रम, अहिंद्रो नाथ महतो, लखन मुर्मू, रॉबिन मुर्मू और प्रभाष महतो को शामिल है। इसके अलावा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के 32 तथा ग्रामीण क्षेत्र के 71 राशन कार्डधारियों का नाम काटने की भी सूची जारी कर दी गई है।
इस बाबत पूछने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार तुबिद ने बताया कि जिन पांच कार्डधारियों से राशि की रिकवरी करनी है उनमें दुखीराम हेंबम, अहिंद्र नाथ महतो और लखन मुर्मू तीनों से 24196 रूपये प्रति लाभुक, प्रभाष महतो से 9836 और रॉबिन मुर्मू से 10819 रुपए की वसूली की जाएगी।
खबरें और भी
बता दें कि बीते 30 जुलाई को खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की रांची में आयोजित बैठक में यह निर्देश जारी किया गया है कि केपीआइ -2 के तहत चिन्हित लाभुकों का नाम तत्काल प्रभाव से हटा देना है।
इस श्रेणी में वैसे लाभुक आते हैं जो स्वयं अथवा उनके परिवार के लोग सरकारी नौकरी, लाखों का टर्नओवर, चार चक्का वाहन आदि रखते हैं और जो कार्ड बनवा कर जन वितरण के तहत अनाज प्राप्त कर रहे हैं।
आपूर्ति विभाग ने ऐसे तमाम अपात्र लाभुकों को ढूंढ कर उनकी सूची जारी कर दी है। फिलहाल मटियाबांधी पंचायत के पांच लाभुकों से 93243 रु की रिकवरी की जाएगी। एमओ ने बताया कि अयोय कार्ड धारियों से रिकवरी की अभी और सूची जारी होनी बाकी है।