विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिस्टल होटल के मालिक निखार सबलोक की गोलियों से भूनकर हत्या, करोड़ों की जमीन का विवाद बनी वजह!

By Jitendra Kumar SinghEdited By: Sanjeev Kumar
Updated: Mon, 24 Aug 2026 04:53 PM (IST)

एनएच-33 पर क्रिस्टल होटल के मालिक निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस करोड़ों की जमीन के ...और पढ़ें

टेंथमाइल होटल के ठीक सामने अपराधियों ने क्रिस्टल होटल के मालिक निखार सबलोक को निशाना बनाकर पीछे से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। सीसीटीवी में कैद शार्प शूटर।

टेंथमाइल होटल के ठीक सामने अपराधियों ने क्रिस्टल होटल के मालिक निखार सबलोक को निशाना बनाकर पीछे से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। सीसीटीवी में कैद शार्प शूटर।

HighLights

  1. क्रिस्टल होटल मालिक निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या।

  2. एनएच-33 पर टेंथ माइल होटल के सामने वारदात।

  3. करोड़ों की जमीन विवाद और गैंगवार का शक।

जासं, जमशेदपुर। एनएच-33 (टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग) पर बेखौफ अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। चांडिल थाना क्षेत्र स्थित मशहूर टेंथ माइल होटल के ठीक सामने अपराधियों ने क्रिस्टल होटल के मालिक निखार सबलोक को निशाना बनाकर पीछे से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। 
 
घटना के बाद अत्यंत गंभीर हालत में निखार को जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
 

TMH में तोड़ा दम, पीछे से मारी गई गोली 

प्रत्यक्षदर्शियों व सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, निखार सबलोक पैदल जा रहे थे, तभी घात लगाए हमलावरों ने पीछे से उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। 
 
अत्यधिक खून बह जाने और शरीर के संवेदनशील हिस्सों में गोली लगने के कारण डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अचानक हुई फायरिंग से हाईवे पर भगदड़ मच गई।
 

गैंगवार और जमीन विवाद का कोण 

प्राथमिक जांच में पुलिस इस वारदात के तार कीमती जमीनों की खरीद-बिक्री से जुड़े बड़े विवाद और आपराधिक गैंगवार से जोड़कर देख रही है। 
 
सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से क्षेत्र में जमीन सौदों को लेकर तनातनी चल रही थी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है।
 

नाकेबंदी लागू, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 

घटनास्थल से पुलिस ने 8 खाली कारतूस (खोखे) बरामद किए हैं। चांडिल पुलिस आसपास के ढाबों व टेंथ माइलस्टोन होटल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। 
 
जिसमें निखार पैदल जाते दिख रहे हैं। अपराधियों की धरपकड़ के लिए सरायकेला-खरसावां व जमशेदपुर की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान और नाकेबंदी लागू कर दी गई है।
 
चांडिल में हुई वारदात की जांच में पुलिस जुट गई है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे थे, तभी जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार स्वर्गियारी खुद घटनास्थल पर पहुंचे

जानकारी के अनुसार, पीड़ित के पिता राजा सबलोक विधायक सरयू राय के करीबी हैं और उनका थाईलैंड में भी एक होटल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है