जमशेदपुर डीडी बार मर्डर केस में बड़ा मोड़, परिजनों की गैर-मौजूदगी में तड़के 3 बजे हुआ हिमांशु का पोस्टमार्टम
जमशेदपुर के डीडी बार हत्याकांड में हिमांशु सिंह का पोस्टमार्टम परिजनों की गैर-मौजूदगी में तड़के 3 बजे कराया गया, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। ...और पढ़ें

एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
HighLights
हिमांशु सिंह का पोस्टमार्टम परिजनों की गैर-मौजूदगी में हुआ।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने देर रात फैसला लिया।
परिवार ने पोस्टमार्टम की सूचना न मिलने पर नाराजगी जताई।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के सामने हुए चर्चित हत्याकांड में जान गंवाने वाले हिमांशु सिंह के शव का पोस्टमार्टम बुधवार तड़के करीब तीन बजे एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया।
उपायुक्त के निर्देश पर देर रात ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई। हालांकि, इस दौरान मृतक के स्वजन मौजूद नहीं थे, जिससे पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
रात में ही पोस्टमार्टम कराने का निर्णय
जानकारी के अनुसार, कानून-व्यवस्था की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने रात में ही पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया। चिकित्सकों की टीम ने विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम संपन्न किया। शव पोस्टमार्टम हाउस में ही रखा गया है।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें पोस्टमार्टम शुरू होने से पहले इसकी पर्याप्त सूचना नहीं दी गई। उनका कहना है कि परिवार के किसी सदस्य की मौजूदगी के बिना इतनी महत्वपूर्ण कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दी गई, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।
2.30 बजे पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया
बता दे कि टाटा मुख्य अस्पताल से शव को पुलिस निगरानी में करीब 2.30बजे पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया था। वहीं, प्रशासन का कहना है कि शहर की संवेदनशील स्थिति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर तत्काल पोस्टमार्टम कराना आवश्यक था। पूरी प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों के अनुरूप और सक्षम अधिकारियों की निगरानी में संपन्न कराई गई।
पूरे शहर में भारी आक्रोश
गौरतलब है कि डीडी बार के बाहर हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मंगलवार देर शाम को मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे शहर में भारी आक्रोश व्याप्त है।
खबरें और भी
मृतक के स्वजन की मांग थी कि मामले में जब तक मुख्य आरोपित का एनकाउंटर नहीं होता और आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएगी, लेकिन मंगलवार देर शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने करा दिया।
मामले में पुलिस अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। जिले के एसएसपीवको भी हटा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर DD Bar कांड: मां खाना ला ही रही थी कि दोस्त ले गया साथ...' हिमांशु की मौत पर छलका 80 वर्षीय दादा का दर्द