मैड्रिड में आज से शुरू होगा मुकाबला, दीपिका, अंकिता और अतनु संभालेंगे भारत की कमान
स्पेन के मैड्रिड में आज से शुरू हो रहे तीरंदाजी विश्व कप स्टेज-4 में भारतीय चुनौती की कमान झारखंड के दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और अतनु दास संभालेंगे। ...और पढ़ें

दीपिका कुमारी और अतनु दास।
HighLights
मैड्रिड में तीरंदाजी विश्व कप स्टेज-4 आज से शुरू।
एशियाई खेलों और विश्व कप फाइनल के लिए अहम तैयारी।
महिला रिकर्व में दीपिका और अंकिता से स्वर्ण की उम्मीद
अनुभवी अतनु दास के कंधों पर पुरुष वर्ग का जिम्मा
मेक्सिको फाइनल और एशियाई खेलों के लिए अहम परख
मैड्रिड में आयोजित हो रहे इस विश्व कप स्टेज-4 में कुल 51 देशों के 392 तीरंदाज अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। साल के अंत में मेक्सिको के साल्टिलो में होने वाले विश्व कप फाइनल के लिहाज से यह टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भारतीय तीरंदाजी संघ के अनुसार, मैड्रिड का यह प्रदर्शन आगामी बहुप्रतीक्षित एशियाई खेलों की रणनीति तय करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा। भारतीय तीरंदाज इस साल अब तक चार स्वर्ण और एक कांस्य सहित कुल पांच पदक जीत चुके हैं।
टाटा तीरंदाजी अकादमी की द्रोणाचार्य अवार्डी कोच पूर्णिमा महतो ने उम्मीद जताई है कि झारखंड के ये तीरंदाज अपनी एकाग्रता और कड़ी मेहनत के बल पर एक बार फिर विश्व स्तर पर इतिहास रचकर देश का मान बढ़ाएंगे।