Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिलान्यास के 7 साल बाद भी नहीं बना धालभूमगढ़ एयरपोर्ट: सिंहभूम चेंबर का प्रदर्शन, PM को भेजेंगे 500 पोस्टकार्ड 

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 02:27 PM (IST)

    सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण में देरी को लेकर जमशेदपुर में धरना प्रदर्शन किया। चैंबर ने सरकार से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने ...और पढ़ें

    पोस्टकार्ड लिखते हुए चेबर के सदस्य। फोटो जागरण

    पोस्टकार्ड लिखते हुए चेबर के सदस्य। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। धालभूमगढ़ में प्रस्तावित एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने शनिवार को बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। चैंबर के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सरकार से जल्द एयरपोर्ट निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।

    चेंबर के प्रतिनिधियों का कहना है कि धालभूमगढ़ में वर्ष 2019 में एयरपोर्ट निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया था, लेकिन सात साल बीत जाने के बाद भी परियोजना पूरी नहीं हो सकी है।

    इसके कारण देश के प्रमुख औद्योगिक शहरों में शामिल जमशेदपुर के विकास पर असर पड़ रहा है और नए निवेशकों के आने में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

    धरना के दौरान चेंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि एयरपोर्ट नहीं होने के कारण यहां के युवा बेहतर अवसरों के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। वहीं व्यवसायियों और गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    औद्योगिक विकास के लिए एयरपोर्ट जरूरी: चेंबर

    चेंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जो भी आपत्तियां थीं, वे अब समाप्त हो चुकी हैं। इसके बावजूद एयरपोर्ट निर्माण का काम अब तक आगे नहीं बढ़ पाया है।

    उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट नहीं होने के कारण जमशेदपुर एक तरह से टापू की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यदि देश को आत्मनिर्भर बनाना हैतो जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहरों में भी एयरपोर्ट की सुविधा विकसित करनी होगी, जिससे उद्योगों को बढ़ावा मिले और नए निवेशकों को आकर्षित किया जा सके।

    खबरें और भी

    धरना प्रदर्शन के दौरान चेम्बर महामंत्री पुनीत कावटिया, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सचिव भरत मकानी, विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया सहित बड़ी संख्या मे शहर के व्यवसाय संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे 500 पोस्टकार्ड

    इस अभियान के तहत सिंहभूम चैंबर प्रधानमंत्री को 500 पोस्टकार्ड भेजकर धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग करेगा। चेंबर का कहना है कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक परियोजना पर ठोस प्रगति नहीं होती।

    यह भी पढ़ें- सारंडा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच निर्णायक लड़ाई, 1 घंटे तक ताबड़तोड़ चली गोलियां; नहीं मिली सफलता 

    यह भी पढ़ें- देवघर में बाइक और दो लाख के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, फंदे से लटका मिला शव