Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सारंडा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच निर्णायक लड़ाई, 1 घंटे तक ताबड़तोड़ चली गोलियां; नहीं मिली सफलता

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 02:01 PM (IST)

    पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में शनिवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच एक घंटे तक भीषण मुठभेड़ हुई। जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा-गिंडुंग सीमा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच सारंडा में मुठभेड़।

    2. पश्चिमी सिंहभूम के कोलबोंगा-गिंडुंग जंगल में घटना।

    3. एक घंटे तक चली गोलीबारी, हेलीकॉप्टर उपयोग की सूचना।

    संवाद सूत्र, मनोहरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा अंतर्गत जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा - गिन्डुंग के सीमाक्षेत्र जंगल शनिवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज से क्षेत्र दहल उठा।

    यह वाकया सुबह लगभग 9 बजे के करीब नक्सलियों व सुरक्षा बलो के बीच जम कर गोलीबारी हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोलबोंगा व गिन्डुंग गांव के सिमा क्षेत्र के जंगल के समीप सुबह करीब घंटे भर यहां जमकर मुठभेड़ हुई।

    दोनों ही ओर से जमकर गोलियां चली। वहीं, इस मुटभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा हेलीकॉप्टर से भी गोलियां चलाये जाने की सूचना है। हालांकि मुठभेड़ को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

    ज्ञात हो कि केंद्र सरकार द्वारा नक्सलियों के खात्मे को लेकर 31 मार्च तक दिए गए अल्टीमेटम को लेकर सारंडा में सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ अंतिम और निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। बचे हुए नक्सलियों के खात्मे को लेकर यहाँ सुरक्षाबलो द्वारा अभियान पूरी तरह तेज कर दिया गया है।

    बताते चले की नक्सलियों के खिलाफ इस समय सारंडा में हजारों की संख्या में सुरक्षा बल के जवान अभियान चला रहे है। और नक्सलियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए कमरकस लड़ाई लड़ रही है।

    यह भी पढ़ें- देवघर में बाइक और दो लाख के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, फंदे से लटका मिला शव

    यह भी पढ़ें- बच्चा चोरी की अफवाह पर मानसिक विक्षिप्तों की घेरकर पिटाई, पुलिस ने किया रेस्क्यू