धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के लिए हाथी कॉरिडोर और वन्यजीव रिपोर्ट तैयार, केंद्र को जल्द भेजी जाएगी
जमशेदपुर वन प्रमंडल ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना के लिए वन भूमि हस्तांतरण संबंधी हाथी कॉरिडोर और वन्यजीव रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। ...और पढ़ें

एससीसीआइ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी से विस्तृत चर्चा की।
HighLights
धालभूमगढ़ एयरपोर्ट वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया में तेजी।
हाथी कॉरिडोर, मानव-हाथी संघर्ष रिपोर्ट तैयार।
SCCI ने मुख्यमंत्री से त्वरित निष्पादन का आग्रह किया।
DFO स्तर से रिपोर्ट प्रेषित, परिवेश पोर्टल पर होगी अपलोड
मुलाकात के दौरान DFO सबा आलम अंसारी ने चैंबर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके कार्यालय स्तर पर लंबित सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कर राज्य वन विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। इस रिपोर्ट में मुख्य रूप से:
- प्रस्तावित एयरपोर्ट क्षेत्र में हाथी कॉरिडोर की स्थिति
- पिछले 5 वर्षों में मानव-हाथी संघर्ष के आंकड़े
- वन्यजीव आवास और संबंधित विश्लेषण रिपोर्ट शामिल हैं।
मुख्यमंत्री से त्वरित निष्पादन का आग्रह
चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने इस प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि SCCI ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य स्तर पर वन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सोनारी एयरोड्रम अपनी सीमित क्षमता के कारण आधुनिक वाणिज्यिक उड़ानों के लिए उपयुक्त नहीं है।
पूरे कोल्हान क्षेत्र में औद्योगिक निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसरों के लिए धालभूमगढ़ हवाई पट्टी का जीर्णोद्धार आवश्यक है।
यह भी पढ़ें- धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को जल्द मिलेगी फॉरेस्ट क्लीयरेंस, सालाना 52 हजार यात्री भरेंगे उड़ान
यह भी पढ़ें- झारखंड के धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को मिली नई गति, रक्षा मंत्रालय की टीम ने किया फेज-3 सर्वे
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर से मात्र डेढ़ घंटे में पकड़ सकेंगे फ्लाइट: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर विमानपतन प्राधिकरण का बड़ा अपडेट