पूर्वी सिंहभूम में लोकतंत्र के 'शतकवीर': 43 मतदाता 100 के पार, बहरागोड़ा की 120 वर्षीय महिला सबसे बुजुर्ग
पूर्वी सिंहभूम की मतदाता सूची में 43 लोग 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं, जिनमें 29 महिलाएं शामिल हैं। बहरागोड़ा में 120 वर्ष से अधिक की सबसे बुजुर्ग महिल ...और पढ़ें

जिले की सबसे बुजुर्ग महिला मतदाता भी यहीं पंजीकृत हैं, जिनकी आयु 120 वर्ष से अधिक दर्ज की गई है।
HighLights
पूर्वी सिंहभूम में 43 मतदाता 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के।
बहरागोड़ा में 120 वर्ष से अधिक की सबसे बुजुर्ग महिला मतदाता।
शतायु मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र तक विशेष व्यवस्था होगी।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले की नई मतदाता सूची न केवल युवाओं के उत्साह को दर्शाती है, बल्कि लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में बुजुर्गों की मजबूत मौजूदगी को भी बयान करती है।
शतायु मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी ज्यादा
बहरागोड़ा में सबसे बुजुर्ग मतदाता
जिले का बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र वरिष्ठ मतदाताओं के मामले में सबसे आगे है। यहां न केवल सबसे अधिक शतायु मतदाता हैं, बल्कि जिले की सबसे बुजुर्ग महिला मतदाता भी यहीं पंजीकृत हैं, जिनकी आयु 120 वर्ष से अधिक दर्ज की गई है।
- बहरागोड़ा: 120 वर्ष से अधिक की 1 महिला मतदाता, 110 से 119 वर्ष की 2 महिला मतदाता और 100 से 109 वर्ष के आयु वर्ग में 12 मतदाता (3 पुरुष, 9 महिलाएं) पंजीकृत हैं।
- पोटका: बुजुर्ग मतदाताओं के मामले में दूसरे स्थान पर है, जहां 100 से 109 वर्ष के कुल 9 मतदाता (2 पुरुष, 7 महिलाएं) हैं।
- अन्य क्षेत्र: जुगसलाई में 6 मतदाता (3 पुरुष, 3 महिलाएं), जमशेदपुर पूर्वी व जमशेदपुर पश्चिमी में 5-5 मतदाता और घाटशिला में 3 मतदाता इस श्रेणी में शामिल हैं।
मतदान केंद्र तक लाने के लिए विशेष व्यवस्था
जिला प्रशासन इन वरिष्ठ बुजुर्ग मतदाताओं के सम्मान और सुगम मतदान को लेकर प्रतिबद्ध है। चुनाव के दौरान इन मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक सुरक्षित विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि वे सुगमता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।