Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टाटा स्‍टील में बड़ा हादसा: गर्म स्लैग की चपेट में आया कर्मचारी, फिर जो हुआ वह था बेहद खौफनाक

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 02:54 PM (GMT+05:30)

    टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जिसकी चपेट में आकर एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय बबलू ...और पढ़ें

    टाटा स्टील में हुई जानलेवा दुर्घटना, एक कर्मचारी की मौत।
    टाटा स्टील में हुई जानलेवा दुर्घटना, एक कर्मचारी की मौत।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। देश की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनियों में से एक टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में शुक्रवार सुबह एक जानलेवा दुर्घटना हुई जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे की है।

     गर्म लोहे की चपेट में आया कर्मचारी

    इस वक्‍त एलडी-1 के स्टील मेल्टिंग शाॅप में मेसर्स एबरेस्ट इंजीनियरिंग में कार्यरत ठेका कर्मचारी बबलू गोप (27 वर्ष) गर्म लोहे की चपेट में आ गया। घटना के दौरान बबलू गर्म लोहे के आने वाले रास्ते पर गिरने वाले कचरे की सफाई (लेंस क्लिनिंग) का काम कर रहे थे।

    इस दौरान वह लगभग गर्म लोहे की चपेट में आ गए। इसके कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। आसपास काम कर रहे कर्मचारियों ने तत्काल बबलू को टाटा मेन हाॅस्पिटल लेकर गए जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी।

    टाटा स्टील प्रबंधन ने की घटना की पुष्टि

    टाटा स्टील ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि स्टील मेल्टिंग में काम के दौरान एलडी-1 में ए शिफ्ट ड्यूटी के दौरान बबलू गोप के साथ दर्दनाक दुर्घटना हुई। मेसर्स एबरेस्ट इंजीनियरिंग में कार्यरत बबलू गोप लेंस जैम कटिंग जाॅब का काम कर रहा था।

    खबरें और भी

    टाटा स्टील इस कठिन समय में मृतक के परिवार और उनके स्वजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है। घटना की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और इसका कारणों की जांच करने के लिए कमेटी गठित की गई है। हम एक जिम्मेदार कार्पोरेट कंपनी के रूप में, टाटा स्टील अपने सभी हितधारकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    ये भी पढ़ें: 

    फ्लोर पर मन रही थींं रंग रलियां... ग्राहक बन बार पहुंची SDO ने की छापामारी, पकड़ी गईं बार बालाओं ने उगला यह सच

    गडकरी से मिले सांसद फिर भी... दस साल से बदहाल National Highway 220, सड़क पर सफर मौत को दावत देने बराबर