Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड की स्वर्णरेखा नदी में मिला विस्फोटक, बॉम्ब स्क्वाड ने बताया 'घातक'; अफसर बोले- सेना से लेंगे मदद

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 07:09 PM (IST)

    बहरागोड़ा की स्वर्णरेखा नदी में मिली रहस्यमयी वस्तु की रांची बम निरोधक दस्ते ने पुष्टि की है कि यह एक शक्तिशाली और घातक बम है। दस्ते के प्रभारी नंदकिश ...और पढ़ें

    HighLights

    1. स्वर्णरेखा नदी में मिला रहस्यमयी वस्तु शक्तिशाली बम निकला।

    2. रांची बम निरोधक दस्ते ने इसे अत्यंत घातक बताया।

    3. बम निष्क्रिय करने के लिए भारतीय सेना की मदद ली जाएगी।

    जागरण संवाददाता, बहरागोड़ा। थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में बीते मंगलवार को मिली रहस्यमयी लोहे की वस्तु को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रांची से पहुंची बम निरोधक दस्ता ने प्रारंभिक जांच के बाद पुष्टि की है कि यह एक शक्तिशाली बम है।

    दस्ते के प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने बताया कि बरामद बम आकार में बड़ा और अत्यंत घातक है। इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए इसे सामान्य तरीके से निष्क्रिय करना संभव नहीं है।

    JAMSHEDPUR Explosive

    देखने वालों की जुटी भीड़।

    इसे सुरक्षित ढंग से निष्क्रिय करने के लिए उच्च स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता है, जो केवल भारतीय सेना के पास उपलब्ध है।

    प्रशासन ने सील की जगह

    JAMSHEDPUR Explosive

    मिला विस्फोटक।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने बम मिलने वाले क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे उस स्थान के निकट न जाएं और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से बचें।

    पश्चिम बंगाल में मिल चुका है ऐसा ही बम

    उल्लेखनीय है कि लगभग सात माह पूर्व पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशुई के निकट भरमपुर गांव के समीप स्वर्णरेखा नदी में इसी प्रकार का एक बम मिला था।

    उस समय पश्चिम बंगाल प्रशासन के द्वारा कोलाईकुंडा एयर फोर्स के अधिकारियों की मदद से उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया गया था।

    प्रशासन के द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर: स्वर्णरेखा को प्रदूषण मुक्त बनाने की बड़ी तैयारी, मोहरदा में 75 करोड़ की लागत से बनेगा STP

    खबरें और भी