Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग पर कोयला चोरों का आतंक, सुरक्षाकर्मी पर जानलेवा हमला

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 03:55 PM (GMT+05:30)

    हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग पर कोयला चोरों का आतंक बढ़ गया है, जहां चोरी रोकने गए एक कर्मी शैलेंद्र दुबे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। ...और पढ़ें

    कोयला चोरों के हौसले बुलंद। (जागरण)

    कोयला चोरों के हौसले बुलंद। (जागरण)

    HighLights

    1. हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग पर कोयला चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है।

    2. चोरी रोकने गए कर्मी शैलेंद्र दुबे पर पत्थरों से हमला।

    3. स्थायी सुरक्षा व्यवस्था और हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग।

    जागरण संवाददाता, पोटका। हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि जैसे ही रेलवे स्टेशन पर कोयले का रैक पहुंचता है, कोयला चोर सक्रिय होकर बड़े पैमाने पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी रोकने का प्रयास करने वाले ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

    ताजा मामला गुरुवार रात का है। जानकारी के अनुसार, कोयला चोरी रोकने के लिए तैनात एक कर्मी ने चोरों का विरोध किया तो उस पर पत्थरों से हमला कर दिया गया।

    हमले में कर्मी शैलेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चोर मौके से कोयला लेकर फरार हो गए।

    कोयला चोरों को हौसले बुलंद

    कोयला मंगाने वाली कंपनियों एवं स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे साइडिंग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण कोयला चोरों के हौसले बुलंद हैं।

    रैक लगने के दौरान न तो पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती रहती है और न ही प्रभावी निगरानी की व्यवस्था। इससे लगातार कोयला चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे संबंधित कंपनियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

    लोगों ने रेलवे प्रशासन एम स्थानीय प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराया जाना चाहिए ताकि कोयला चोरी को रोका जा सके और संबंधित विभाग से साइडिंग पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।