Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update : झारखंड में फिर रुलाएगी गर्मी, अगले 6 दिन के लिए IMD ने जारी किया नया अपडेट

    Updated: Sun, 12 May 2024 10:30 PM (IST)

    Jharkhand weather update झारखंड में फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मंगलवार से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। तापमान में बढ़ोत्तरी होने के चलते फिर से गर्मी ...और पढ़ें

    Weather Update : झारखंड में फिर रुलाएगी गर्मी, अगले 6 दिन के लिए IMD ने जारी किया नया अपडेट
    Weather Update : झारखंड में फिर रुलाएगी गर्मी, अगले 6 दिन के लिए IMD ने जारी किया नया अपडेट

    HighLights

    1. 13 मई को उत्तरी-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना
    2. अगले एक सप्ताह तक तापमान में बढ़ोतरी की संभवाना

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने जा रहा है। मंगलवार से तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। ऐसे में एक बार फिर से गर्मी बढ़ने वाली है।

    मौसम विभाग के अनुसार, 13 मई यानी सोमवार को राज्य के उत्तरी-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहेबगंज) तथा दक्षिणी भागों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला-खरसावां) में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

    इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। हालांकि, 14 मई यानी मंगलवार से मौसम साफ रहेगा और इस दौरान तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जाएगी। 18 मई तक तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगी। उसके बाद अगले एक सप्ताह तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगा।

    इस दौरान भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर से तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को सावधान व सतर्क होने की जरूरत है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    अगले छह दिन का संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस)

    तिथि : न्यूनतम : अधिकतम

    13 मई : 25.0 : 36.0

    14 मई : 25.0 : 38.0

    15 मई : 26.0 : 39.0

    16 मई : 26.0 : 39.0

    17 मई : 27.0 : 39.0

    18 मई : 27.0 : 40.0

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Weather Today: बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम, पूरे राज्य में अलर्ट जारी; लोगों से सावधान रहने की सलाह

    Jharkhand Weather : बारिश और तेज हवाओं से लुढ़का पारा, IMD ने बताया कब तक राज्‍य में सुहाना बना रहेगा मौसम

    खबरें और भी