Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम, पूरे राज्य में अलर्ट जारी; लोगों से सावधान रहने की सलाह

    Updated: Sun, 12 May 2024 09:46 AM (IST)

    Jharkhand Weather झारखंड में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। यहां 13 और 14 मई को बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए पूरे राज्य ...और पढ़ें

    झारखंड का मौसम फिर लेगा करवट (जागरण)
    झारखंड का मौसम फिर लेगा करवट (जागरण)

     जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News: राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में हुई बूंदाबांदी ने तापमान गिरा दिया है। इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को दोपहर कुछ समय के लिए धूप का असर देखा गया लेकिन आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के कारण तापमान सामान्य बना रहा।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में 14 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो व आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। बताया कि 12 और 13 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं वज्रपात होने की भी संभावना है।

    14 मई को इन जिलों में बारिश के आसार

    Jharkhand News: वहीं 14 मई को निकटवर्ती मध्य हिस्से रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा व वज्रपात होने की संभावना है। इसके बाद 16 और 17 मई को राजधानी में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

    पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम 

    पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 8.6 मिमी पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री रांची का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: इधर बिहार में खरगे की एंट्री, उधर कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं ने कर दिया खेला; सियासत तेज

    Rohini Acharya: 'चलिए न चाचा-भतीजी घूमते हैं...', रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी से जोड़ लिया रिश्ता; रख दी बड़ी मांग