Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हेमंत सरकार के चार साल भ्रष्टाचार के नाम', पूर्व DIG व BJP नेता ने लगाया आरोप; कोयले से लेकर बालू तक का खोल दिया चिट्ठा

    By Birendra Kumar OJha Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 30 Dec 2023 11:52 AM (IST)

    पूर्व डीआइजी व भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के चार साल भ्रष्टाचार के नाम रहे हैं। इन ...और पढ़ें

    सीएच एरिया स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते राजीव रंजन सिंह
    सीएच एरिया स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते राजीव रंजन सिंह

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। कोल्हान प्रमंडल के पूर्व डीआइजी व भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार के चार साल, भ्रष्टाचार के नाम रहे। इसी सरकार के कार्यकाल में दो प्रशासनिक पदाधिकारी जेल गए इन चार वर्षो में कोयला, बालू, पत्थर, लोहा व अन्य खनिज संपदा की चोरी सुर्खियों में रही।

    दूसरी तरफ इस सरकार ने लोगों को नियोजन नीति में उलझा दिया। पहले भाजपा की सरकार मे जो नियोजन नीति बनी थी, उसे बदल कर हिंदी, इंग्लिश, भोजपुरी, मगही को हटा दिया। हिंदी यहां की मूल भाषा है, सभी बच्चे हिंदी में ही मैट्रिक पास हुए हैं। बच्चों-युवाओं के जीवन से इससे बड़ा खिलवाड़ नहीं हो सकता है।

    उच्च न्यायालय को धन्यवाद कि उनके फैसले से हिंदी व इंग्लिश वापस आया। सरकार ने 1932 के खतियान की बात खत्म हो गई थी, उसे वापस लाकर नवयुवकों को बाहरी-भीतरी में बांटने का काम किया है। झारखंड के भविष्य के लिए यह अच्छा नहीं है। एनसीआरबी के रिपोर्ट के अनुसार झारखंड हत्या में पूरे देश में शीर्ष पर है। यहां प्रति लाख जनसंख्या में चार हत्या की घटना हुई है।

    ये भी पढ़ें -

    'श्रीराम मंदिर का निर्माण राजनीतिक विषय नहीं', परांडे ने नेताओं को दिया जवाब; राम के नाम पर पूरा भारत एक

    Train Late: ट्रेनें 15 घंटे तक लेट, दिल्ली से रांची आ रहे एयर इंडिया के विमान को भी किया डायवर्ट; देखिए लिस्ट

    खबरें और भी