Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    निर्मल महतो शहादत दिवस: जमशेदपुर से सीएम हेमंत सोरेन का विपक्ष पर बड़ा हमला, जानिए जनसभा की 5 बड़ी बातें

    By Ch Rao Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:46 PM (IST)

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा ...और पढ़ें

    कदमा के उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

    कदमा के उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

    HighLights

    1. उन्होंने जनसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

    2. सरकार जनहित और छात्रहित में लगातार काम कर रही है।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। कदमा के उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

     
    इसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो के संघर्षों और बलिदानों को नमन किया। 
     
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक सूरज-चांद रहेगा, निर्मल महतो तेरा नाम रहेगा का नारा झारखंड के हर नागरिक के दिल में रचा-बसा है। ऐसे ही शूरवीरों के संघर्ष के कारण ही झारखंड को वीरों की भूमि कहा जाता है।
     

    विपक्ष पर साधा निशाना: भाजपा सिर्फ छाती पीटती रह जाएगी

    रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों से जुड़े सवालों पर मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विरोधी हर काम में अड़ंगा लगाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन झामुमो ने कभी संघर्ष से मुंह नहीं मोड़ा है। 
     
    विपक्ष पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा सिर्फ छाती पीटती रह जाएगी, जबकि उनकी सरकार जनहित और छात्रहित के लिए लगातार काम करती रहेगी।
     

    आदिवासी-मूलवासियों के विरोधियों ने रखी थी गलत व्यवस्था की नींव

    हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य गठन के बाद झारखंड की बागडोर ऐसे लोगों के हाथों में चली गई जो यहां के आदिवासी और मूलवासी समाज के घोर विरोधी थे। 
     
    उस दौर में भय और शोषण वाली व्यवस्था की नींव रखी गई, जिसके खिलाफ झामुमो को लगातार लड़ाई लड़नी पड़ी। अब जनता के आशीर्वाद से सरकार एक मजबूत और जनहितैषी नींव तैयार कर रही है।
     

    मंच पर दिग्गजों की उपस्थिति

    कार्यक्रम का कुशल संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन ने किया। जनसभा को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो ने भी संबोधित किया।

    इस अवसर पर घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, समीर मोहंती, संजीब सरदार, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजू गिरी, बीस सूत्री कमेटी के अध्यक्ष मोहन कर्मकार और मानगो की नगर प्रमुख (मेयर) सुधा गुप्ता समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।