Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीरंदाजी विश्व कप में दीपिका-अंकिता फ्लाप, भारतीय रिकर्व टीमें बाहर

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 07:30 PM (GMT+05:30)

    मैड्रिड में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप स्टेज-4 में भारतीय रिकर्व टीमें क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं, जिसमें दीपिका कुमारी और अंकिता भकत का प्रदर ...और पढ़ें

    दीपिका कुमारी और अंकिता भकत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जागरण

    दीपिका कुमारी और अंकिता भकत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जागरण

    HighLights

    1. दीपिका कुमारी और अंकिता भकत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

    2. अब अतनु दास और मिश्रित स्पर्धाओं से पदक की उम्मीद।

    जासं, जमशेदपुर। स्पेन के मैड्रिड में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप स्टेज-4 में भारतीय रिकर्व टीमों का सफर क्वार्टर फाइनल में ही खत्म हो गया। स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी और अंकिता भकत का फार्म निराशाजनक रहा। अब भारत की पदक की उम्मीदें व्यक्तिगत और मिक्स्ड स्पर्धाओं पर टिकी हैं।

    टाटा तीरंदाजी अकादमी (टीएए) से जुड़ी रहीं स्टार तीरंदाजों ने अपने प्रदर्शन से सबसे ज्यादा निराश किया। पूर्व विश्व नंबर एक दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के दूसरे दौर में पोलैंड की कैरिना कोजलोस्का से शूटऑफ में 5-6 से हारकर बाहर हो गईं।

    मातृत्व अवकाश के बाद इस सीजन वापसी करते हुए दीपिका ने शंघाई विश्व कप में रजत और एशिया कप में स्वर्ण जीता था। लेकिन पिछले सीजन टीम से बाहर रहने के बाद, हालिया पेरिस ओलंपिक और अब यहां उनका प्रदर्शन गिरा है।

    वहीं, टीएए की ही अंकिता भकत भी दबाव में बिखर गईं। अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की महिला टीम अमेरिका से 2-6 से हार गई। पेरिस ओलंपिक के मिक्स्ड इवेंट में ऐतिहासिक चौथा स्थान और पिछले सीजन एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाली अंकिता अहम मौकों पर सटीक निशाना लगाने से चूक गईं।

    खबरें और भी

    इसके अलावा टीएए की वर्तमान कैडेट व पूर्व विश्व चैंपियन कोमलिका बारी भी लगातार खराब फॉर्म व गिरती रैंकिंग के कारण इस विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं बन सकीं।

    पुरुष टीम भी हारी, अब अतनु से आस

    धीरज बोम्मदेवरा, नीरज चौहान और यशदीप की दूसरी वरीयता प्राप्त पुरुष रिकर्व टीम को भी अमेरिकी टीम ने 6-0 से करारी शिकस्त दी। व्यक्तिगत स्पर्धा में यशदीप पहले ही दौर में हार गए। अब पदक की आस टीएए के ही पूर्व कैडेट और अनुभवी ओलंपियन अतनु दास से है। विश्व कप में पहले भी कई स्वर्ण जीत चुके अतनु 26वीं वरीयता के साथ अंतिम 32 से अपनी व्यक्तिगत चुनौती पेश करेंगे।

    कंपाउंड में पदक पक्का, मिक्स्ड से उम्मीद

    कंपाउंड वर्ग में भारतीय महिला टीम पहले ही फाइनल में पहुंचकर एक पदक पक्का कर चुकी है। अब सबकी नजरें रिकर्व मिक्स्ड डबल्स पर हैं। अंताल्या विश्व कप में स्वर्ण जीतने वाले शानदार फार्म में चल रहे धीरज इस बार कीर्ति शर्मा के साथ मिलकर अंतिम 16 से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। इन दोनों को पोडियम तक पहुंचने के लिए तीन जीत की दरकार है।