Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DD Bar मर्डर केस: हिमांशु की हत्या पर गरमाई सियासत, भाजपा ने 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया एलान

    By Venkateshwar RaoEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Wed, 01 Jul 2026 01:40 PM (IST)

    झारखंड भाजपा की तरफ से जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड के विरोध में 3 जुलाई को शहर बंद का आह्वान किया है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. रघुवर दास ने हिमांशु हत्याकांड पर 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद बुलाया।

    2. परिजनों ने जबरन पोस्टमार्टम का विरोध किया, शव लेने से इनकार।

    3. मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर चापड़ से किए गए हमले में मृत हिमांशु के स्वजन से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को उनके आवास पहुंचे।

    उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में अपराधी बेखौफ हैं तथा पुलिस-प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहा है।

    Raghuvar dasJamshedpur Murder

    हिमांशु हत्याकांड के विरोध में झारखंड भाजपा की तरफ से 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है। इस संबंध में जानकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी जमशेदपुर में पीड़ित परिवार से मिलकर जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है। इस घोषणा के बाद शहर का राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। वहीं, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की ओर से बुधवार शाम बुलाई गई बैठक निषेधाज्ञा लागू होने के कारण स्थगित कर दी गई।

    हत्याकांड को लेकर शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस बीच, परिजनों का आरोप है कि उनकी अनुमति के बिना ही प्रशासन ने पोस्टमार्टम करा दिया। उनका कहना है कि प्रशासन तथा झामुमो और कांग्रेस के कुछ नेताओं की ओर से समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Raghuvar dasJamshedpur Murder

    परिजनों ने स्पष्ट किया कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा न्याय मिलने तक वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने जबरन पोस्टमार्टम कराए जाने का विरोध करते हुए शव लेने से भी इन्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने के बाद ही वे शव स्वीकार करेंगे।

    यह भी पढ़ें- हिमांशु सिंह हत्याकांड: मानगो समेत कई इलाकों में धारा 163 लागू, शांतिपूर्ण अंतिम संस्कार की अपील

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर DD Bar कांड: मां खाना ला ही रही थी कि दोस्त ले गया साथ...' हिमांशु की मौत पर छलका 80 वर्षीय दादा का दर्द

    खबरें और भी