विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर में पेट्रोल पंप पर गैस भरते समय हुआ हादसा, सीएनजी पाइप फटने से कर्मचारी की मौत

Published: Fri, 28 Aug 2026 01:02 AM (IST)

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित भारत पेट्रोल पंप पर सीएनजी पाइप फटने से 24 वर्षीय कर्मचारी तुषार खामरी की मौत हो ...और पढ़ें

गोलमुरी पेट्रोल पंप पर सीएनजी पाइप फटने से कर्मचारी की मौत।

गोलमुरी पेट्रोल पंप पर सीएनजी पाइप फटने से कर्मचारी की मौत।

HighLights

  1. जमशेदपुर में सीएनजी पाइप फटने से हादसा।

  2. 24 वर्षीय कर्मचारी तुषार खामरी की मौत।

  3. पुलिस सुरक्षा मानकों की जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र में हावड़ा ब्रिज के सामने स्थित भारत पेट्रोल पंप पर गुरुवार रात सीएनजी भरने के दौरान हुए हादसे में 24 वर्षीय कर्मचारी तुषार खामरी की मौत हो गई। घटना के बाद पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक सोनारी का रहने वाला था और उसकी करीब दो महीने बाद शादी होने वाली थी।

तुषार पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरने का काम कर रहा था। इसी दौरान गैस का दबाव अधिक होने के कारण सीएनजी पाइप अचानक फट गया। पाइप का नोजल तेज गति से उछलकर तुषार के सिर के पिछले हिस्से में जा लगा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह दूर जाकर गिर पड़ा। हालांकि मामले में पंप संचालक का पक्ष नहीं मिल पाया है।

jamshedpur news (1)

हादसे में तुषार के सिर के पीछे गंभीर चोट लगी। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सीएनजी पाइप किन परिस्थितियों में फटा और हादसे के समय पेट्रोल पंप पर निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- ड्यूटी से लौटे, किचन में गिरे और टूट गई सांसें: जामताड़ा में DSP प्रमोद कुमार सिंह का निधन