Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जमशेदपुर में ज्‍वेलरी की दुकान में घुसा बदमाश, महिला कर्मचारी की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर; गहने लेकर फरार

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 01:45 PM (GMT+05:30)

    जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर स्थित दिल्ली दरबार ज्वेलरी शाॅप में लूटपाट के बहाने से घुसा एक बदमाश महिला कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर भाग निकल ...और पढ़ें

    महिला कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर गहने ले भागा बदमाश।
    महिला कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर गहने ले भागा बदमाश।

    HighLights

    1. पकड़ने का प्रयास करने पर चार चेन फेंककर फरार
    2. चाकू का भय दिखा ऑटो में सवार होकर भाग निकला
    3. साकची गोलचक्कर के दिल्ली दरबार ज्वेलरी शाप की घटना

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। साकची गोलचक्कर स्थित दिल्ली दरबार ज्वेलरी शाॅप में महिला कर्मचारी की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर बदमाश गहने (चेन और अंगूठी) लेकर भाग निकला। शोर मचाने पर आस-पास के दुकानदारों और अन्य लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया, तो चाकू का भय दिखाकर धमकाने लगा।

    सड़क पर चेन फेंककर हुआ फरार

    पीछे से भीड़ को आता देख बचने के लिए उसने सोने की चार चेन सड़क पर ही फेंक दी। इस बीच एक ऑटो को उसने रुकवाया। चाकू का भय दिखाकर उसमें सवार होकर भाग निकला। घटना रविवार देर शाम 7.30 बजे की है। घटना दुकान की सीसीटीवी में कैद हो गई है।

    बदमाश एक चेन और दो अंगूठी लेकर भागने में सफल रहा। सूचना पर साकची थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे। महिला कर्मचारी से मामले की जानकारी ली। दुकान में लगी सीसीटीवी को खंगाला। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। सिटी डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि एक ही अंगूठी लेकर भागने की सूचना है।

    इस तरह से वारदात को दिया अंजाम

    महिला कर्मचारी वीणा ने बताया कि वह दुकान में वह अकेली थी। इस बीच एक ग्राहक आया। चेन दिखाने को कहा। 20 पीस चेन लेने की जानकारी दी तब मैंने कहा कि 12 पीस ही चेन है।

    खबरें और भी

    ट्रे में रखकर चेन दिखाने लगी। ट्रे में कुछ अंगूठी भी थी। कीमत पूछते रहा। वह मोबाइल पर किसी से बातचीत कर ये बताता रहा कि दुकान में केवल 12 पीस ही चेन है। शाॅप को चारों ओर से निहारता रहा।

    चेन का फोटो लेकर भेजने की बात कही। ग्राहक पर कुछ शंका होने पर वह अपने साथी को बुला ही रही थी। इस बीच मौका मिलते ही एक हाथ में पाकेट से मिर्ची पाउडर निकाल उसकी आंख में फेंक दिया।

    दूसरे हाथ से ट्रे में रखी चेन और अंगूठी उठाकर भागने लगा। इस दौरान शाप में ही सात चेन गिर गया। बाकी बदमाश लेकर भाग निकला। उसने उसका पीछा शाप की गेट तक किया। बदमाश मोटा था और नीली टी शर्ट पहन रखी थी। हल्ला करने पर बदमाश ने चार चेन फेंक दी।

    ये भी पढ़ें:

    टाटा स्‍टील में बड़ा हादसा: गर्म स्लैग की चपेट में आया कर्मचारी, फिर जो हुआ वह था बेहद खौफनाक

    फ्लोर पर मन रही थींं रंग रलियां... ग्राहक बन बार पहुंची SDO ने की छापामारी, पकड़ी गईं बार बालाओं ने उगला यह सच