जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: भाजपा नेता नीरज सिंह का मेडिकल, पुलिस की पूछताछ जारी
हिमांशु सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह का एमजीएम अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण हुआ। पुलिस अब उनसे आगे की पूछताछ ...और पढ़ें

हिमांशु हत्याकांड के आरोपी नीरज सिंह। फाइल फोटो
HighLights
डीडी बार मालिक नीरज सिंह का मेडिकल परीक्षण हुआ।
हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस कर रही पूछताछ।
भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार हुए।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के बाहर हुए बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड (Himanshu Singh Murder Case) में गिरफ्तार डीडी बार के मालिक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह का बुधवार को एमजीएम अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस टीम उन्हें आगे की पूछताछ के लिए वरीय पुलिस अधिकारियों के समक्ष लेकर गई।
नीरज सिंह को झारखंड पुलिस ने रविवार को राजस्थान से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सीकर अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को चार दिनों की ट्रांजिट रिमांड मिली। इसके बाद मंगलवार को पुलिस टीम उन्हें जमशेदपुर लेकर पहुंची। शहर आने के बाद उनसे एमजीएम थाना में लगातार पूछताछ की जा रही है।
हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह की शिकायत पर बिष्टुपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी में नीरज सिंह, बार प्रबंधक विजय कुमार, गम्हरिया निवासी सोनू राम सरदार, विश्वनाथ मंडल, राहुल, राज लोहार, अमित लोहार, अर्जुन लोहार, गणेश लोहार, लखन मार्डी समेत अन्य अज्ञात आरोपितों को नामजद किया गया है।
डीडी बार में हुआ था हमला
पुलिस के अनुसार, 27 जून की रात डीडी बार परिसर में हिमांशु सिंह, प्रत्युष आनंद और उनके साथियों का दूसरे पक्ष के युवकों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपितों ने कुल्हाड़ी, चाकू, चापड़ और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर हिमांशु सिंह और प्रत्युष आनंद को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
खबरें और भी
घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई थी। इलाज के दौरान 29 जून को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में हिमांशु सिंह की मौत हो गई, जबकि प्रत्युष आनंद का कोलकाता स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें- पुलिस के सामने मारा गया मेरा इकलौता बेटा- हिमांशु सिंह मर्डर केस में पिता अरविंद सिंह ने की CBI जांच की मांग