हिमांशु हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: खाटू श्याम मंदिर जाते समय राजस्थान से दबोचा गया भाजपा नेता नीरज सिंह
जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में डीडी बार के प्रबंधक विजय कुमार भी हिरासत ...और पढ़ें

हिमांशु की प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
डीडी बार प्रबंधक विजय कुमार भी हिरासत में।
मुख्य शूटर विश्वनाथ मंडल अभी भी फरार।
छापेमारी में ₹3.5 करोड़ की लग्जरी कार जब्त
वारदात की मुख्य बातें:
- हथियारों से हमला: आरोप है कि विवाद के बाद आरोपियों ने कुल्हाड़ी, चाकू, चापड़ और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर हिमांशु और प्रत्युष को लहूलुहान कर दिया। यह पूरी घटना मौके पर मौजूद पुलिस की उपस्थिति में हुई।
- इलाज के दौरान मौत: गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह ने 29 जून को टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल प्रत्युष आनंद का कोलकाता के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है।
₹2 लाख का इनामी मुख्य शूटर अब भी फरार
इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में नीरज सिंह, बार प्रबंधक विजय कुमार, सोनू राम सरदार, विश्वनाथ मंडल, राहुल, राज लोहार, अमित लोहार सहित कई अन्य को नामजद किया गया है। अब तक पुलिस तीन किशोरों (नाबालिगों) सहित सोनू राम सरदार और राज लोहार को जेल भेज चुकी है।
बड़ी चुनौती: मामले का मुख्य आरोपी और दो लाख रुपये का इनामी शूटर विश्वनाथ मंडल अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए सूत्रों का कहना है कि वह सोमवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर सकता है।
नीरज सिंह और बार प्रबंधक की गिरफ्तारी के बाद एएसपी ऋषभ द्विवेदी के नेतृत्व में एसआईटी की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए आगे की रणनीति तैयार की गई है।
यह भी पढ़ें- पुलिस के सामने मारा गया मेरा इकलौता बेटा- हिमांशु सिंह मर्डर केस में पिता अरविंद सिंह ने की CBI जांच की मांग
यह भी पढ़ें- हिमांशु मर्डर केस: बार के CCTV फुटेज में मिले कई संदिग्ध चेहरे, राहुल दुबे की तलाश
यह भी पढ़ें- 'पुलिसवालों पर दर्ज हो मर्डर केस', हिमांशु सिंह हत्याकांड पर BJP का हल्लाबोल, झारखंड बंद करने की चेतावनी