हिमांशु हत्याकांड में एसआईटी का बड़ा एक्शन, बार मैनेजर समेत चार और गिरफ्तार
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हिमांशु सिंह हत्याकांड में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बार मैनेजर समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

हिमांशु हत्याकांड को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब व पीछे नकाबपोश आरोपित।
HighLights
SIT ने हिमांशु हत्याकांड में चार और आरोपी पकड़े।
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार व मोटरसाइकिल बरामद की।
तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
एसएसपी ने बताया कि नए गिरफ्तार आरोपितों में डीडी बार का मैनेजर बिरसानगर रहने वाला विजय महानंद (42), धातकीडीह निवासी लखिन्द्र लोहार (20), जगदीश मंडल उर्फ रोहन उर्फ मुर्गा (24) और एक नाबालिग शामिल हैं। इन सभी को तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर दबोचा गया है।
धातकीडीह से हथियारों का जखीरा बरामद
गिरफ्तार आरोपित लखिन्द्र लोहार और नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने धातकीडीह स्थित एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है।
बरामद सामान की सूची:
- एक चापड़, एक कुल्हाड़ी और एक भुजाली
- एक बड़ा चाकू और एक स्टील की गुप्ती
- आठ लोहे के पंच (Knuckle Dusters)
- घटना में इस्तेमाल की गई हीरो मोटरसाइकिल
- पांच मोबाइल फोन
एसएसपी ने बताया कि इन सभी बरामद वस्तुओं को पुख्ता सबूत के तौर पर अदालत में पेश करने के लिए इनकी फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।