जमशेदपुर से किडनैपिंग की आशंका: उद्योगपति देवांग गांधी के पुत्र कैरव का संदिग्ध अपहरण, कांदरबेड़ा में लावारिस मिली कार
जमशेदपुर के उद्योगपति देवांग गांधी के 22 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी मंगलवार दोपहर से लापता हैं। उनकी कार चांडिल के कांदरबेड़ा में लावारिस मिली, जिससे अपह ...और पढ़ें

कैरव गांधी की फाइल फोटो।
HighLights
चांडिल के कांदरबेड़ा में लावारिस मिली कार।
पुलिस ने शहर की सीमाएं सील कर दीं।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड में जमशेदपुर के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने और एसिया (आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के 22 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी मंगलवार दोपहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। उनकी कार चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा (NH-33) के पास लावारिस हालत में बरामद हुई है, जिससे उनके अपहरण की प्रबल आशंका जताई जा रही है।
घर से बैंक और फैक्ट्री के लिए निकले थे कैरव
सर्किट हाउस (CH) एरिया निवासी कैरव गांधी मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे अपनी क्रेटा कार से निकले थे। उन्होंने परिजनों को बताया था कि वे पहले बिष्टुपुर स्थित एसबीआई बैंक जाएंगे और उसके बाद आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अपनी कंपनी 'एम्पायर ऑटो' जाएंगे। उन्होंने दोपहर के लंच पर घर लौटने का वादा किया था।
सूनसान सड़क पर मिला सुराग, फोन था बंद
दोपहर 1:45 बजे तक जब कैरव घर नहीं लौटे और उनका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। खोजबीन के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कांदरबेड़ा में रंजीत-मंजीत होटल के पास उनकी कार खड़ी है।
मौके पर पहुंची पुलिस को कार के इग्निशन में चाबी लगी हुई मिली। कैरव का मोबाइल फोन गाड़ी के ठीक नीचे जमीन पर पड़ा मिला।
सोनारी में मिली अंतिम लोकेशन
जांच में पुलिस को कैरव की अंतिम मोबाइल लोकेशन सोनारी में मिली है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बिष्टुपुर जाने की बात कहकर निकले कैरव की लोकेशन सोनारी और फिर कार कांदरबेड़ा कैसे पहुंची। आशंका है कि अपहरणकर्ताओं ने उन्हें गाड़ी रोकने पर मजबूर किया और फिर जबरन किसी दूसरी गाड़ी में बैठाकर ले गए।