जमशेदपुर के एलबीएसएम कॉलेज में जॉब फेयर: 265 को मिली नौकरी, Tata Motors ने दी सबसे ज्यादा नियुक्तियां
जमशेदपुर के एलबीएसएम कॉलेज में आयोजित मेगा रोजगार मेले में 265 युवाओं को नौकरी मिली, जिसमें टाटा मोटर्स ने सबसे अधिक नियुक्तियां कीं। ...और पढ़ें

एलबीएसएम कालेज के मेगा रोजगार मेला में टाटा मोटर्स समेत कई बड़ी कंपनियों ने 265 छात्रों को दिया बड़ा अवसर।
HighLights
चयनित उम्मीदवारों को 21 हजार रुपये तक मासिक स्टाइपेंड।
टाटा मोटर्स ने की सर्वाधिक 140 छात्रों की भर्ती।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। करनडीह स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज में आयोजित विशाल मेगा रोजगार मेले में टाटा मोटर्स की बंपर नियुक्तियां और आकर्षक स्टाइपेंड मुख्य आकर्षण रहे।
कॉलेज के प्लेसमेंट सेल और 'क्वैश कॉर्प लिमिटेड' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में लगभग 1,150 विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी।
साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद अंतिम रूप से 265 सफल युवाओं को 21 हजार रुपये तक के भारी मासिक स्टाइपेंड पर नौकरी का अवसर मिला है।
टाटा मोटर्स में बंपर चयन और कई कंपनियां शामिल
मेले में टाटा मोटर्स की विभिन्न इकाइयों के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की गईं। 'टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट' में अप्रेंटिस ट्रेनी के रूप में सबसे अधिक 140 छात्रों का चयन किया गया।
चयनित उम्मीदवारों को 17,149 रुपये मासिक स्टाइपेंड के साथ मुफ्त परिवहन, दिन का भोजन और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
वहीं, टाटा मोटर्स के साणंद (गुजरात) प्लांट के लिए भी 60 योग्य युवाओं का चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त, एमआरएफ (MRF) लिमिटेड और धूत ट्रांसमिशन के लिए चुने गए छात्रों को औद्योगिक प्रशिक्षण मिलेगा।
वहीं, टाटा मोटर्स के साणंद (गुजरात) प्लांट के लिए भी 60 योग्य युवाओं का चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त, एमआरएफ (MRF) लिमिटेड और धूत ट्रांसमिशन के लिए चुने गए छात्रों को औद्योगिक प्रशिक्षण मिलेगा।
इसके साथ-साथ 19,000 रुपये से लेकर 21,000 रुपये तक का स्टाइपेंड, मुफ्त आवास और चिकित्सा बीमा प्रदान किया जाएगा।
कौशल्या योजना से संवरेगा युवाओं का भविष्य
भारत सरकार की क्वैश कौशल्या अप्रेंटिसशिप योजना के तहत आयोजित इस रोजगार मेले में विद्यार्थियों का भारी उत्साह देखने को मिला।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि कोल्हान विवि की कुलपति के कुशल मार्गदर्शन से ही छात्रों को अवसर प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि जो छात्र शिक्षा पूरी कर त्वरित रोजगार और कौशल विकास की राह देख रहे थे, उनके लिए टाटा मोटर्स और अन्य कंपनियों का यह पैकेज एक बड़ी राहत साबित होगा।
उन्होंने कहा कि जो छात्र शिक्षा पूरी कर त्वरित रोजगार और कौशल विकास की राह देख रहे थे, उनके लिए टाटा मोटर्स और अन्य कंपनियों का यह पैकेज एक बड़ी राहत साबित होगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में सुमित दत्ता, विजय प्रकाश और अजेय वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।