शादी का झांसा देकर जमशेदपुर की अलग-अलग बस्तियों में शोषण, पटना ले जाकर दोस्तों के हवाले किया; लाखों ठगे
जमशेदपुर में सोनू कुमार साहू को शादी का झांसा देकर एक महिला का यौन शोषण करने, डेढ़ लाख रुपये ठगने और पटना में दोस्तों से भी शोषण करवाने के आरोप में गि ...और पढ़ें

जमशेदपुर: शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण।
HighLights
टाटानगर के युवक ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया।
आरोपी ने महिला से डेढ़ लाख ठगे, पटना में भी अत्याचार।
जुगसलाई पुलिस ने आरोपी सोनू साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में एक गंभीर और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ लगातार यौन शोषण किया, उसे आर्थिक रूप से ठगा और पटना में भी अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका शोषण करवाया। जुगसलाई थाना पुलिस ने आरोपी सोनू कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
शादी का वादा और लगातार शोषण
महिला की शिकायत के मुताबिक, आरोपी सोनू से उसका परिचय साल 2022 में हुआ था। उस वक्त सोनू कदमा थाना क्षेत्र की गांधी बस्ती में रहता था। बाद में वह धातकीडीह चला गया।
शादी का लालच देकर उसने महिला को बहकाया और जमशेदपुर की कई अलग-अलग बस्तियों में उसे पत्नी के रूप में रखा। हर बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन शादी करने से मुकरता रहा।
डेढ़ लाख रुपये ठगे, शादी का नाम पर लिया पैसा
महिला का आरोप है कि शादी के नाम पर आरोपी ने उससे डेढ़ लाख रुपये भी वसूले गए। आज तक एक भी रुपया वापस नहीं किया गया। आरोपी ने महिला को बार-बार अलग-अलग जगहों पर रखकर शोषण जारी रखा।
पटना में क्रूरता की हद: दोस्तों के हवाले किया
मामले की सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब आरोपी महिला को पटना ले गया। वहां उसने अपने दोस्तों से पैसे लेकर महिला के साथ गलत करवाया। महिला ने पटना में पहले परिवारवाद (घरेलू हिंसा संबंधित) केस दाखिल किया था, लेकिन वह केस खारिज हो गया। इसके बाद सोनू ने दोबारा उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
घर में घुसकर मारपीट और धमकी
4 मार्च की रात को आरोपी महिला के जुगसलाई स्थित घर में जबरन घुसा। गलत हरकत की। विरोध करने पर घर की खिड़की तोड़ दी, मारपीट की और बुरे अंजाम की धमकी दी। पीड़िता ने तुरंत एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर 15 मार्च को जुगसलाई थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई।
खबरें और भी
आखिरकार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और सोनू साहू को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी ने अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा किया है।
पीड़िता की मांग: सख्त सजा मिलनी चाहिए
पीड़िता ने न्याय की उम्मीद जताई है और कहा है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। जुगसलाई पुलिस की इस सफलता से स्थानीय महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
यह भी पढ़ें- धनबाद में चील के हमले से टूटा रिश्ता: अपशकुन मानकर रद हुई शादी, बंदरों ने तोड़ दिया था घोंसला
यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार छह माह में लागू करेगी नया पुलिस मैनुअल, ड्रग्स पर अंकुश को हर जिले विशेष टीम
यह भी पढ़ें- झारखंड में मार्च के अंत तक बनी रहेगी ठंड, रांची में बदलते मौसम में का दिख रहा असर