विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर: शादीशुदा महिला से प्यार में मिला धोखा, टाटा के कर्मचारी ने ब्लेड से किया सुसाइड का प्रयास

Published: Fri, 21 Aug 2026 03:28 PM (IST)

जमशेदपुर के गोविंदपुर में प्रेम संबंध में धोखा मिलने से आहत एक युवक ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या ...और पढ़ें

अस्पताल पहुंचा घायल कर्मचारी। फोटो जागरण

अस्पताल पहुंचा घायल कर्मचारी। फोटो जागरण

HighLights

  1. युवक ने प्रेम संबंध में धोखे से आहत होकर गला काटा।

  2. पुलिस ने घायल विजय टोपनो को अस्पताल पहुंचाया, जांच जारी।

  3. शादीशुदा महिला से दो साल से था प्रेम संबंध।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। गोविंदपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध में कथित तौर पर धोखा मिलने से आहत एक युवक ने शुक्रवार को ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

घटना के बाद पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान परसुडीह के राहरगोड़ा निवासी 37 वर्षीय विजय टोपनो के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विजय टोपनो ने पुलिस को बताया कि उसका लुपुंगडीह की एक महिला के साथ करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच शादी को लेकर भी बातचीत हुई थी।

हालांकि, महिला के पहले से शादीशुदा होने और उसके तीन बच्चे होने के कारण शादी नहीं हो सकी। युवक के अनुसार उसका भी पहले विवाह हो चुका है, लेकिन काफी समय पूर्व तलाक हो गया था। उसका एक बच्चा भी है।

युवक ने बताया कि घटना से पहले उसने महिला से फोन पर बातचीत की थी। बातचीत के दौरान महिला की कुछ बातों से वह काफी आहत हो गया। उसका आरोप है कि महिला ने उसके साथ धोखा किया है।

इसी बात से परेशान होकर उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

जांच में जुटी पुलिस 

बताया गया कि विजय टोपनो टाटा मोटर्स में स्थायी कर्मचारी है। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह लंबे समय से महिला के संपर्क में था और दोनों के संबंधों की जानकारी आसपास के लोगों को भी थी। दोनों के लुपुंगडीह में काफी समय तक साथ रहने की बात भी उसने कही है।

घटना के बाद गोविंदपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस युवक के बयान के अलावा संबंधित महिला और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आत्महत्या के प्रयास के पीछे वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- रांची के सीलबंद शराब फैक्ट्री से सारे सबूत गायब, अनियमितता उजागर होने के बावजूद संचालित होता रहा प्लांट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।