Weather Update: सुहाने मौसम के बीच डरा रहे बारिश के आंकड़े! पूर्वी सिंहभूम में 14% कम बरसा मानसून
पूर्वी सिंहभूम में लगातार बारिश के बावजूद, मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिला सामान्य मानसूनी वर्षा से 14% पीछे है। 1 जून से 4 अगस्त 2026 तक 507.4 म ...और पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम में 1 जून से 4 अगस्त 2026 तक जिले में 507.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
HighLights
1 जून से 4 अगस्त तक 507.4 मिमी बारिश दर्ज।
अन्य जिलों की तुलना में पूर्वी सिंहभूम की स्थिति बेहतर।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने मौसम को सुहाना जरूर बना दिया है, लेकिन मौसम विभाग के ताजा आंकड़े एक अलग ही तस्वीर पेश कर रहे हैं।
विभाग के अनुसार, जिला अब भी सामान्य मानसूनी वर्षा के आंकड़े से पीछे चल रहा है। मौसम विभाग के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, 1 जून से 4 अगस्त 2026 की अवधि के दौरान जिले में 507.4 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।
जबकि इस अवधि के लिए सामान्य वर्षा का मानक 588.9 मिलीमीटर तय था। इस तरह जिले में अब तक 81.5 मिलीमीटर कम बारिश हुई है, जो प्रतिशत के लिहाज से 14 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है।
शुरुआती महीनों का सूखा अब भी भारी
जुलाई के अंतिम सप्ताह और अगस्त की शुरुआत में हुई झमाझम बारिश से लोगों को मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने की उम्मीद जगी थी।
हालांकि, जून और जुलाई के शुरुआती पखवाड़े में हुई बारिश की भारी कमी के कारण कुल आंकड़ा अब भी सामान्य स्तर तक नहीं पहुंच सका है।
यही कारण है कि हालिया बारिश के बावजूद पूर्वी सिंहभूम का नाम अभी भी वर्षा घाटे वाले जिलों की सूची में दर्ज है।
अन्य जिलों की तुलना में स्थिति बेहतर
भले ही पूर्वी सिंहभूम में 14 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई हो, लेकिन राज्य के कई अन्य जिलों की तुलना में यहां की स्थिति काफी बेहतर है, जहां बारिश की कमी 50 से 60 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।
वहीं, कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों की बात करें तो पश्चिमी सिंहभूम सबसे बेहतर स्थिति में बना हुआ है। वहाँ सामान्य कोटे से 9 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।