Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jamshedpur News: सड़क दुर्घटना में VTI के पूर्व प्रिंसिपल घायल, पत्नी की मौत; 2 दिन पहले की थी बेटी की शादी

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 07:04 PM (IST)

    रांची में एक दुखद सड़क दुर्घटना में वीटीआई के पूर्व प्रिंसिपल सरदार मनमोहन सिंह घायल हो गए जबकि उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। यह घटना तब हुई जब वे अपनी ...और पढ़ें

    सड़क हादसे में VTI के पूर्व प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की मौत। (सांकेतिक फोटो)
    सड़क हादसे में VTI के पूर्व प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की मौत। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. लुधियाना में बेटी की शादी कर लौट रहे थे टाटा
    2. भाभी और भतीजे का चल रहा इलाज

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र रामगढ़िया सभा द्वारा संचालित वीटीआई ( विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टीट्यूट) के पूर्व प्रिंसिपल सरदार मनमोहन सिंह की सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं जबकि उनकी पत्नी डॉली सिंह की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जो डीबीएमएस स्कूल में पढ़ाती थीं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी लुधियाना में की है। वहां से वह अपने पत्नी, रिश्तेदारों के साथ लौट रहे थे।

    मनमोहन सिंह की ससुराल रांची में है और वहीं उन्होंने अपनी कार खड़ी कर रखी थी। पत्नी डॉली सिंह के भाई सरदार बब्बू सिंह ने बताया कि मनमोहन सिंह की तबीयत इन दोनों खराब भी चल रही थी, फिर भी अपनी कार से लौट रहे थे।

    उनके साथ में उनकी भाभी रणजीत कौर, पत्नी डॉली कौर एवं भतीजा सुखदीप सिंह था। बुंडू में कार पर से मनमोहन सिंह का नियंत्रण हट गया और कार पलट गई तथा डिवाइडर से जा टकराई।

    मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी। (फाइल फोटो)

    पत्नी की हुई मौत, अन्य घायल

    पत्नी सहित चारों घायलों को अपोलो अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच कर डॉली कौर को मृत घोषित कर दिया। परिजन तीनों घायल को तुपुदाना देवानिका अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    हेड इंजरी की वजह से हुई मौत

    डॉक्टर के अनुसार हेड इंजरी होने के कारण डॉली कौर की मृत्यु हो गई। मनमोहन सिंह कदमा गौतम अपार्टमेंट में रहते हैं। टाटा स्टील से सेवानिवृत होने के बाद अपनी सेवाएं विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टीट्यूट को दे रहे थे।

    खबरें और भी

    जैसे ही उनकी कार का नंबर वायरल हुआ तो रामगढ़िया सभा के महासचिव एवं कदमा गुरुद्वारा कमेटी के ट्रस्टी सरदार ताजबीर सिंह कलसी सक्रिय हुए। उन्होंने पहले फोन किया फिर उनके आवास पर चले गए और वहां से मिली जानकारी को शेयर किया।

    निधन से शोक की लहर

    मनमोहन सिंह की पत्नी के निधन पर रामगढ़िया सभा के प्रधान सरदार केपी एस बंसल, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बलदेव सिंह, पूर्व महासचिव सुखविंदर सिंह, कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह एवं अन्य ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

    यह भी पढ़ें- 

    Ranchi News: रांची में भीषण सड़क हादसा, CRPF जवान को हाईवा ने कुचला; परिवार में मच गया कोहराम

    Jharkhand Road Accident: पलामू में भीषण सड़क हादसा, दीवार से टकराई बाइक, 2 की मौत और 1 घायल