तीन महीने से जमशेदपुर के होटल में डेरा जमाए बैठे थे रांची के 3 युवक, छापेमारी में पुलिस ने पकड़ा
जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित स्काईलान होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर रांची के तीन युवकों को हिरासत में लिया है। यह मामला चेक बाउंस से संबंध ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
जमशेदपुर के स्काईलान होटल में पुलिस की अचानक छापेमारी।
युवक तीन महीने से होटल में लगातार ठहरे हुए थे।
जासं, जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हावड़ा ब्रिज के पास स्थित स्काईलान होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अचानक छापेमारी की।
इस दौरान पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 201 और 202 में रह रहे तीन युवकों को हिरासत में लिया है। प्राथमिक पूछताछ में यह मामला चेक बाउंस से संबंधित बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।
3 महीने से होटल में ठहरे थे युवक
हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान लिंडा, सोनू और बिट्टू के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से रांची के रातू क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये तीनों पिछले करीब तीन महीने से लगातार होटल में ठहरे हुए थे।
इतने लंबे समय तक होटल में रहने के कारण ही पुलिस को इन पर संदेह हुआ था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने युवकों के कमरे से कई महत्वपूर्ण कागजात और दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
पुलिस फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये तीनों जमशेदपुर में किस उद्देश्य से डेरा डाले हुए थे? यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि इतने लंबे समय तक होटल में ठहरने का असली कारण क्या था?
चेक बाउंस मामले में इनकी क्या भूमिका है?
फिलहाल गोलमुरी थाना पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों युवकों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले का विस्तृत खुलासा होने की संभावना है।