सोहेल हत्याकांड का खुलासा : टेल्को में नशे के दौरान मोबाइल को लेकर विवाद में युवक को मार डाला
पुलिस ने टेल्को में सोहेल हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों ऋषि दलाई, लवप्रीत सिंह और जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। खरकई रोड जंगल से शव मिलन ...और पढ़ें

मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सुहेल हत्याकांड का खुलासा करते सिटी एसपी कुमार शिवाशीष।
HighLights
टेल्को में सोहेल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा।
मोबाइल गुम होने पर नशे में हुआ विवाद, हत्या हुई।
तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी फरार है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र में जुगसलाई निवासी सोहेल की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खरकई रोड स्थित जंगल से शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी थी।
तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। टेल्को थाना पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान हत्या की पूरी कहानी सामने आई।
पुलिस के अनुसार, सोहेल का मोबाइल फोन गुम हो गया था, जिसे लेकर वह लगातार आरोपियों से विवाद कर रहा था। घटना के समय सभी आरोपी नशे की हालत में थे और मादक पदार्थों का सेवन कर रहे थे।
मोबाइल को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान गुस्से में आकर तीनों आरोपियों ने मिलकर सोहेल पर चाकू, चापड़ और फरसे से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद अपराध को छुपाने के लिए शव को खरकई रोड के जंगल में फेंक दिया गया। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषि दलाई, लवप्रीत सिंह और जसबीर सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस मुख्य आरोपी विनीत कुमार की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। मामले की आगे भी जांच की जा रही है, ताकि घटना से