Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर में खूनी मंगलवार: अवैध संबंध के शक में दो निर्मम हत्याएं, एक को लाठी-डंडों से पीटा, दूसरी को खलबट्टे से उतारा मौत के घाट

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 11:40 AM (GMT+05:30)

    जमशेदपुर में मंगलवार को अवैध संबंध और चरित्र पर शक के चलते दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो निर्मम हत्याएं हुईं। परसुडीह में एक चालक को पीट-पीटकर मार ...और पढ़ें

    परसूडीह में हत्या की जांच करती पुलिस टीम। (फोटो: जागरण)

    परसूडीह में हत्या की जांच करती पुलिस टीम। (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. अवैध संबंध और चरित्र पर संदेह बना हत्याओं का कारण।

    2. परसुडीह में चालक की पीट-पीटकर हत्या, एमजीएम में पत्नी की।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। लौहनगरी में शक और आपसी विवाद के कारण महज़ कुछ ही घंटों के भीतर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो निर्मम हत्याओं से सनसनी फैल गई है। परसुडीह में जहां एक कान्वाई चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, वहीं एमजीएम थाना क्षेत्र में एक पति ने खलबट्टे से वार कर अपनी पत्नी की जान ले ली।

    पुलिस ने दोनों ही मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह लाइन टोला में अवैध संबंध के संदेह में एक कान्वाई चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहन सोरेन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था और यहाँ करनडीह में अपने भाई के घर पर रहता था।

    पुलिस ने इस मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी पति राजू मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है। राजू मुर्मू को शक था कि मृतक मोहन सोरेन का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से तनाव चल रहा था।

    मंगलवार की रात इसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोपी ने मोहन सोरेन को पकड़कर देकची और लाठी-डंडों से बेदम पीटा। गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

    आरोपी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात घर में सो रही थी, तभी उसका पति आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। वह जान बचाकर अपने दो बच्चों के साथ भाग गई और पड़ोस में सोई। बुधवार सुबह जब वह घर लौटी, तब उसे हत्या का पता चला।

    खबरें और भी

    महिला के अनुसार, मृतक उसे 'मामी' कहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी राजू मुर्मू को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।

    दूसरी और  जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र से भी शक के कारण एक हंसते-खेलते परिवार के उजड़ने की खौफनाक खबर आई है। यहां पारिवारिक कलह और चरित्र पर संदेह के चलते पति बापी मंडल ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी गीता मंडल की रसोई के खलबट्टे से वार कर निर्मम हत्या कर दी।

    पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बापी मंडल को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसे लेकर घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को भी दोनों के बीच तीखी कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने आपा खो दिया और रसोई में रखे भारी खलबट्टे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

    लहूलुहान स्थिति में महिला को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि बापी और गीता, दोनों ने एक-दूसरे से दूसरी शादी की थी।

    यह भी पढ़ें- बड़े भाई ने छीना मोबाइल, तो जमशेदपुर की किशोरी ने ब्लेड से गला और हाथ काटकर किया खुद को लहूलुहान

    यह भी पढ़ें- बिष्टुपुर समेत झारखंड के 13 प्रधान डाकघरों में आधार सेवाओं का समय बढ़ा, सुबह 7 से शाम 5 बजे तक सुविधा