Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: जमशेदपुर के छह आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 01:29 PM (IST)

    Jmashedpur देहरादून पुलिस ने गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में जमशेदपुर के छह आरोपियों अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद, यशरा ...और पढ़ें

    गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: शूटर और मुख्य साजिशकर्ता अभी भी फरार है।

    गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: शूटर और मुख्य साजिशकर्ता अभी भी फरार है।

    HighLights

    1. गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में छह आरोपियों के वारंट जारी।

    2. परसुडीह में चापड़ से हमला करने के मामले में 11 लोगों पर प्राथमिकी।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या मामले में विक्रम शर्मा हत्या मामले में देहरादून पुलिस ने जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र निवासी अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद, यशराज सिंह तथा मानगो के ओलीडीह निवासी जितेंद्र कुमार साहू की गिरफ्तारी का वारंट अदालत ने जारी किया है।

    इसके बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश में जुट गई है। गौरतलब है कि सभी आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा है। विक्रम शर्मा हत्या कांड में 26 दिन बीत जाने के बाद भी शूटर और मुख्य साजिशकर्ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

    उनकी तलाश में उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस की टीम लगातार जमशेदपुर आ-जा रही है। पुलिस टीम शूटरों की तलाश में बागबेड़ा, जुगसलाई और मानगो क्षेत्र में दबिश भी दे चुकी है। अब तक पुलिस केवल दो मददगारों को गिरफ्तार कर पाई है।

    इनमें जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गाराबासा निवासी राजकुमार सिंह और ग्रेटर नोएडा से मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर शामिल हैं। गौरतलब है कि 13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर माल के पास अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    खबरें और भी

    परसुडीह में चापड़ से हमला करने के मामले में 11 लोगों पर प्राथमिकी

    परसुडीह थाना क्षेत्र सेंट्रल बैंक के पास मोती लाल यादव पर चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने के मामले में 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों में इशु पोद्दार, करण लोहार, जोगाई पोद्दार, सोनू पोद्दार, मिथुन पोद्दार, देवराम, कृणाल दास, अविनाश गोप, विनोद यादव, गणेश पोद्दार और कृष वर्मा है।

    मोतीलाल यादव पर 21 फरवरी की शाम सात बजे आरोपितों ने मारपीट की थी। चापड़ से जानलेवा हमला किया था। प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत सिटी एसपी से की थी।

    यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा में गैस सिलेंडर के साथ हंगामा, सत्ता पक्ष ने PM मोदी और ट्रंप के खिलाफ लगाए नारे!