झारखंड विधानसभा में गैस सिलिंडर के साथ हंगामा, सत्ता पक्ष ने PM मोदी और ट्रंप के खिलाफ लगाए नारे!
झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गैस सिलिंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर हंगामा हुआ। JMM, कांग्रेस, RJD ने गैस सिलिंडर के साथ प्रदर्शन कर प ...और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में गैस सिलिंडर संकट पर हंगामा।
HighLights
झारखंड विधानसभा में गैस सिलिंडर किल्लत पर जोरदार हंगामा।
सत्ता पक्ष ने पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए, प्रदर्शन किया।
बढ़ती महंगाई और एलपीजी आपूर्ति संकट मुख्य मुद्दा रहा।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा में आज (13 मार्च 2026) बजट सत्र के 13वें दिन हंगामा देखने को मिला। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गैस सिलिंडर की किल्लत, पेट्रोल-डीजल तथा घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति संकट को लेकर जोरदार प्रदर्शन हुआ।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भीतर और बाहर सत्तापक्ष (मुख्य रूप से JMM, कांग्रेस और RJD के विधायक) ने गैस सिलिंडर के साथ प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर के लिए जनता में हो रहे "हाहाकार" का मुद्दा उठाया।
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को चुनौती दी और केंद्र सरकार पर महंगाई तथा गैस संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया। जनता त्राहिमाम है।
विपक्ष की ओर से भाजपा विधायकों ने भी सदन में विरोध जताया, लेकिन सत्तापक्ष के प्रदर्शन को राजनीतिक करार दिया। जदयू के सरयू राय ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार कोई कमी नहीं कर रही है, बल्कि सत्तारूढ़ दलों के विधायक राजनीति कर रहे हैं।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के नेता संसद में चर्चा से भागते हैं और मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहते।
यह प्रदर्शन देशव्यापी एलपीजी संकट के बीच हो रहा है, जो मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में तनाव के कारण तेल आपूर्ति प्रभावित होने से जुड़ा बताया जा रहा है। झारखंड में भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से लोग परेशान हैं, एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं।

एलपीजी किल्लत के विरोध में मंत्री इरफान अंसारी और शिल्पी नेहा तिर्की रिक्शा से पहुंचे विधानसभा। (फोटो: संजय सुमन)
विधानसभा के गेट पर सत्ता पक्ष के लोग गैस संकट को लेकर प्रदर्शन करते दिखे। यह पूरा मामला केंद्र सरकार की नीतियों पर सियासी हमला बन गया है। भाजपा नेताओं ने भी झारखंड सरकार के खिलाफ बैनर और पोस्टर के साथ विधानसभा गेट पर प्रदर्शन किया।