जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के बाद आज से जोसा काउंसलिंग शुरू, जानें IIT-NIT का कट-ऑफ और सीटिंग गणित
जेईई एडवांस्ड परीक्षा परिणाम के बाद जोसा काउंसलिंग आज 2 जून 2026 से शुरू हो रही है, जिसमें सफल छात्र आईआईटी और एनआईटी में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
जोसा काउंसलिंग 2 जून 2026 से शुरू, 11 जून तक चलेगी।
जमशेदपुर से 88 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण की।
आईआईटी-एनआईटी दाखिले के लिए कट-ऑफ में उल्लेखनीय वृद्धि।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जेईई एडवांस्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद अब देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की रेस शुरू हो गई है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा मंगलवार (2 जून 2026) शाम 5 बजे से काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
सफल उम्मीदवार जोसा की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपना शेड्यूल देख सकते हैं और अपनी पसंद के कॉलेज व कोर्स का चयन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 11 जून तक चलेगी।
जमशेदपुर से इस वर्ष लगभग 1,000 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 88 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। इस बार प्रश्न पत्र कठिन और उलझाऊ होने के बावजूद पिछले साल के मुकाबले कट-ऑफ में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके कारण कई विद्यार्थी मामूली अंतर से चूक गए हैं।

IIT का रैंक समीकरण
नारायणा एकेडमी के नेशनल एकेडमिक हेड और विशेषज्ञ श्याम भूषण ने बताया कि इस बार के रुझानों को देखें तो सामान्य वर्ग (General Category) में छात्र वर्ग के लिए 15 हजार रैंक तक और छात्रा वर्ग (Female Pool) में 25 हजार रैंक तक के विद्यार्थियों का आईआईटी (IITs) में नामांकन होने की पूरी संभावना है। आरक्षित वर्ग (Reserved Category) के विद्यार्थियों के लिए यह रैंकिंग और नीचे जाएगी।
जोसा की काउंसलिंग आमतौर पर 6 से 7 राउंड में आयोजित की जाती है। प्रत्येक राउंड के बाद सीट आवंटन (Seat Allotment) किया जाता है। यदि जोसा के सभी राउंड पूरे होने के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं, तो सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (CSAB) द्वारा स्पेशल या स्पॉट राउंड आयोजित किया जाता है।

NIT जमशेदपुर का गणित
जेईई मेन के स्कोर के आधार पर एनआईटी (NITs) और अन्य सरकारी सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानों (GFTIs) में नामांकन होगा। एनआईटी जमशेदपुर में भी मंगलवार से ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो रही है।
- होम स्टेट कोटा: एनआईटी जमशेदपुर में झारखंड राज्य के विद्यार्थियों के लिए 50% सीटें (प्रत्येक राज्य का कोटा) सुरक्षित रहती हैं।
- रैंक कट-ऑफ: एनआईटी जमशेदपुर में जेईई मेन में 52 हजार रैंक तक वाले सामान्य वर्ग के छात्रों का नामांकन संभव है। पिछले वर्ष 52 हजार रैंक पर मेटलर्जी ब्रांच में दाखिला हुआ था।
तुलनात्मक चार्ट: 2025 के मुकाबले 2026 में कितना बढ़ा कट-ऑफ?
इस वर्ष कुल क्वालिफाइंग मार्क्स (कट-ऑफ) में पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नीचे दी गई तालिका से इसे आसानी से समझा जा सकता है:
श्रेणी (Category) वर्ष 2025 वर्ष 2026 (कुल अंक)
श्रेणी (Category) वर्ष 2025 वर्ष 2026 (कुल अंक)
- सामान्य (General) 74 92
- ओबीसी-एनसीएल 66 82
- जनरल-ईडब्ल्यूएस 66 82
- अनुसूचित जाति 37 46
- अनुसूचित जनजाति 37 46
काउंसलिंग टिप: विशेषज्ञों के अनुसार, च्वाइस फिलिंग करते समय छात्रों को अपने रैंक के अनुसार पिछले साल के क्लोजिंग रैंक का अध्ययन जरूर कर लेना चाहिए और कॉलेजों के विकल्प को घटते क्रम (प्रिफरेंस ऑर्डर) में सावधानीपूर्वक भरना चाहिए।