Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jamshedpur Crime: परिवार मना रहा था छठ, लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर; शादी के लिए रखे थे गहने व कैश, सदमें में परिवार

    By Manoj Kumar SinghEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 10:17 PM (IST)

    जमशेदपुर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक परिवार के घर से दस लाख के गहने और 60 हजार कैश लेकर चोर फरार हो गए। दरअसल जिले क मानगो में परिवार छ ...और पढ़ें

    परिवार मना रहा था छठ, लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर; शादी के लिए रखे थे गहने व कैश
    परिवार मना रहा था छठ, लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर; शादी के लिए रखे थे गहने व कैश

    HighLights

    1. एसएसपी ने त्योहार के पहले ही थानेदारों को किया था अलर्ट
    2. चोरों ने मानगो के कई घरों में चोरी को दिया अंजाम

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत महावीर कॉलोनी निवासी उदय सिंह के परिवार के लोग छठ पूजा में सुबह का अर्घ्य देने के लिए डिमना लेक गए थे। डिमना लेक में सुबह का अर्घ्य देकर जब परिवार के साथ घर लौटे तो उनके होश उड़ गए।

    घर का मेन गेट तोड़कर चोर अंदर घुसे और दोनों आलमारी व पलंग का बॉक्स तोड़कर सामान व कैश तथा 10 लाख रुपये की जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

    जानकारी होते ही वृद्ध मां हुई बेहोश

    घर की स्थिति देखकर उदय की 65 वर्षीय मां कलावती देवी बेहोश हो गई। घरवालों ने इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दी। सूचना मिलते ही छठ कर रहे भाजपा नेता विकास सिंह सीधे नदी से महावीर कॉलोनी जाकर मामले की जानकारी ली।

    भाजपा नेता विकास सिंह को देखते ही उदय की मां कलावती देवी ने रोते हुए बताया कि छठ घाट जाने के पहले उन्होंने अपनी बहू को कहा की छठ घाट में बहुत भीड़ रहती है। गले का चेन और कान का झुमका घर पर ही खोल कर रख दें।

    खबरें और भी

    गहने के साथ 60 हजार कैश भी ले गए चोर। दो दिन बाद छोटे बेटे की सगाई होने वाली है। नई बहू के लिए भी छठ पूजा के पहले गहने खरीद कर शादी के लिए घर में लाया था। लगभग दस लाख के सोने की जेवर और घर में रखे साठ हजार रुपये कैश चोरी हो गई।

    उदय सिंह के अलावा उपेंद्र शर्मा के घर में चोरी

    चोरों ने पड़ोस में रहने वाले उपेंद्र शर्मा के घर में भी धावा बोल दिया। उपेंद्र शर्मा का भी दरवाजा तोड़ दिया, लेकिन लोगों का बस्ती में आना शुरू हो गया। इस वजह से चोर सिर्फ ताला ही तोड़ पाए। इस बीच सूचना मिलने पर थानेदार घटनास्थल पर पहुंचे।

    उनके पहुंचने पर पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश दिखा। मौके पर मौजूद मोहल्ले के ही अशोक पात्रो ने बताया कि आज से एक माह पहले घर से भी ताला तोड़कर एक लाख रुपये की चोरी हो गई।

    एसएसपी ने बैठक में पुलिस को किया था अलर्ट 

    पत्नी की नींद टूटी तो उसने शोर मचाना शुरू किया तो पत्नी पर हमला कर चोर रुपये लेकर फरार हो गए। अशोक पात्रो ने बताया कि आज तक पुलिस चोर को नहीं पकड़ पाई। स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

    मालूम हो कि एसएसपी किशोर कौशल ने छठ से पहले थानेदारों की बैठक में आशंका जाहिर करते हुए निर्देश दिया था कि त्योहार के दौरान अलर्ट रहने की जरूरत है और लगातार गश्त करने का भी निर्देश दिया था।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: वो चीखी-चिल्लाई, मगर नहीं रुके दरिंदे..! चलते ट्रक में नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, दो गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: पुलिस की वर्दी में डाका डालने का बनाया प्लान, ऐन वक्त पर ऐसे बिगड़ा पूरा 'खेल'; अब खानी पड़ेगी जेल की हवा