यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Crime: पुलिस की वर्दी में डाका डालने का बनाया प्लान, ऐन वक्त पर ऐसे बिगड़ा पूरा 'खेल'; अब खानी पड़ेगी जेल की हवा
झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां एक ठेकेदार के घर में पुलिस की वेश में डाका डालने का प्लान बना रहे अपराधियों को गिरफ्तार कि ...और पढ़ें

HighLights
- एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का किया गया था गठन
- शहर के बड़े ठेकेदार के घर डकैती की बना रहे योजना
- ठेकेदार के दो पुराने कर्मचारी थे योजना में शामिल
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर पुलिस ने सर्किट हाउस एरिया में एक ठेकेदार के घर पर पुलिस की वेश में डकैती की योजना बनाने वाले छह अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
अपराधियों से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, पुलिस की दो वर्दी, चार पहिया बोलेरो वाहन के साथ 7 मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी निवासी रमेश महतो, सीतारामडेरा के प्रभाष मुखर्जी, बिरसानगर के बबलू लोहार, मनीष सिंह नामकुम रांची, अमृतलाल सिंह नामकुम रांची व महेश सिंह तुपुदाना रांची शामिल है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि 19 नवंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि छह अपराधी जुबली पार्क के पास डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए बैठक कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी ने सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम गठन कर छापेमारी का आदेश दिया।
इसके बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुबली पार्क स्थित निक्को पार्क के पास छापेमारी की और पांच अपराधियों को दबोच लिया।
पकड़े गए अपराधियों की सूचना पर पुलिस ने एक अन्य अपराधी को भी धर दबोचा, जिसके पास से कार, एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो पुलिस की वर्दी और सात मोबाइल बरामद किया गया है।
दो अपराधी ठेकेदार के घर करते थे काम
एसएसपी ने बताया कि छह अपराधियों में जमशेदपुर के दो ऐसे अपराधी हैं, जो व्यवसायी (ठेकेदार) के घर पहले से काम करते थे। फिलहाल, नौकरी छोड़ चुके हैं। उन्हें व्यवसायी के संबंध में पूरी जानकारी थी। बबलू ने शहर के अन्य अपराधी प्रभाष मुखर्जी व रमेश महतो को जोड़ा है।
पुलिसे के मुताबिक, इसके बाद रांची से तीन अपराधियों को साथ जोड़कर डकैती की योजना बनाई। अपराधियों द्वारा तय किया गया था कि छठ पूजा के दिन जब पुलिस व्यस्त रहेगी तब पुलिस की वेश में व्यवसायी के घर में प्रवेश करते और फिर डकैती की घटना को अंजाम देते।
खबरें और भी
एसएसपी ने बताया कि डकैती योजना बनाते समय ही पुलिस को इसकी भनक लग गई और पुलिस ने सभी अपराधियों को धर दबोचा। एसएसपी ने कहा कि जमशेदपुर पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand News: रांची में पानी गिराने को लेकर हंगामा, उग्र लोगों ने महिला का फूंक दिया घर; सारा सामान जलकर खाक
यह भी पढ़ें: Jharkhand Road Accident: हजारीबाग में दो गाड़ियों में टक्कर, ट्रक के उड़े परखच्चे; ड्राइवर ने मौके पर ही तोड़ा दम