Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: रांची में पानी गिराने को लेकर हंगामा, उग्र लोगों ने महिला का फूंक दिया घर; सारा सामान जलकर खाक

    By prince kumarEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 07:05 PM (IST)

    झारखंड की राजधानी रांची में बालकनी में पानी गिराने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना विकराल रूप ले लिया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घ ...और पढ़ें

    रांची में पानी गिराने को लेकर हंगामा, एक पक्ष ने महिला का फूंक दिया घर
    रांची में पानी गिराने को लेकर हंगामा, एक पक्ष ने महिला का फूंक दिया घर

    HighLights

    1. महिला के बयान पर बरियातू थाना में केस दर्ज
    2. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया
    3. मामले में जो भी दोषी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।- पुलिस

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित जनता फ्लैट में मनोज कुमार और एक महिला के बीच रविवार को पानी गिराने की बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों से कई लोग पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

    हालांकि, महिला के बयान पर बरियातू थाना में केस दर्ज किया गया है। बरियातू थानेदार ने बताया कि बालकोनी में सफाई के लिए महिला द्वारा पानी गिराया गया था। पानी को देखकर मनोज गुस्से में आ गया और इसी बात पर दोनों मे विवाद होने लगा।

    देखते-देखते बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट होना शुरू हो गया। मनोज की ओर से दर्जनों लोग मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। वहीं, महिला का आरोप है कि मनोज अपने साथियों के साथ मिलकर घर पर हमला कर दिया और घर में आग भी लगा दिया।

    आग लगने की घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं पाए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को सामन्य किया।

    खबरें और भी

    घर का सारा सामान जलकर राख

    बरियातू पुलिस का कहना है कि महिला के घर में आग लगने की घटना हुई तो मौके पर मौजूद लोगों ने घर का सामान बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन लोग सफल नहीं हो पाए।

    घर में रखा हुआ पलंग, फ्रिज और अन्य सामान पूरी तरह से जलकर राख गया। फायर ब्रिग्रेड के कर्मचारियों ने जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर का एक भी सामान नहीं बचा था।

    पुलिस ने मौके पर मौजूद कई लोगों से पूछताछ किया। लोगों का कहना था कि मामूली विवाद में इतनी बड़ी घटना हो जाएगी, किसी को पता नहीं था।

    आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी

    बरियातू पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले मनोज और अन्य आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है।

    घटना के बाद से सभी आरोपित अपने घर से फरार हैं। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime News: भाई ने कुल्हाड़ी से काट डाला भाई का सिर, आरोपी को बीवी पर था शक; अब पहुंचा जेल

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: गिरिडीह में हाथियों का उत्पात, दादा-पोता को कुचल कर मार डाला; दहशत में कई गांव के ग्रामीण