झाड़ग्राम जू में 'समरस्पेशल'इंतजाम: भालू-तेंदुओं को ओआरएस और खीरा-तरबूज, गर्मी से बचाने के लिए पुआल के शेल्टर
बंगाल के झाड़ग्राम जूलॉजिकल पार्क में बढ़ती गर्मी से जानवरों को बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसमें पुआल के शेल्टर, स्प्रिंकलर, ओआरएस और मौसमी ...और पढ़ें

गर्मी से राहत पाने के लिए पानी के नजदीक बैठा तेंदुआ। पानी के आसपास घूमता गर्मी से बेहाल भालू और तालाब के ऊपर मंडराते पक्षी।
HighLights
पुआल के शेल्टर और स्प्रिंकलर से बाड़ों को ठंडा रखा जा रहा है।
जानवरों की डाइट में ओआरएस, गुड़-नमक घोल, मौसमी फल शामिल।
भालू, तेंदुए जैसे जानवरों को नियमित रूप से नहलाया जा रहा है।
बाड़ों को ठंडा रखने के लिए पुआल और स्प्रिंकलर
बदला गया डाइट चार्ट: ओआरएस और मौसमी फल
गर्मी में डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) सबसे बड़ी चुनौती है। इसे रोकने के लिए डीएफओ उमर इमाम के निर्देशन में जानवरों की डाइट में बड़े बदलाव किए गए हैं।
- पेय पदार्थ: हिरण और नीलगाय जैसे शाकाहारी जानवरों को सामान्य पानी की जगह गुड़ और नमक का घोल दिया जा रहा है। वहीं तेंदुए, भालू, लकड़बग्घे और पक्षियों के लिए पानी में ओआरएस (ORS) मिलाया जा रहा है।
- भोजन: पक्षियों और अन्य छोटे जीवों को ठंडक पहुंचाने के लिए उनके आहार में खीरा और तरबूज जैसे पानी से भरपूर फल शामिल किए गए हैं।
- स्वच्छता: भालू, तेंदुआ और फिशिंग कैट जैसे जानवरों के बाड़ों का पानी दिन में कई बार बदला जा रहा है। भालुओं को विशेष रूप से प्रतिदिन नहलाया जा रहा है।
360 बेजुबानों का घर है झाड़ग्राम जू
पर्यटकों के लिए भी विशेष सुविधाएं
शाल के घने जंगलों के बीच होने के बावजूद तेज गर्मी वन्यजीवों के लिए चुनौतीपूर्ण है। हमने बाड़ों और खुले स्थानों पर कृत्रिम घास लगाई है ताकि जमीन ठंडी रहे। खाने की पूरी सूची बदल दी गई है। हर जानवर की सेहत पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि गर्मी के कारण कोई अप्रिय घटना न हो।
- उमर इमाम, डीएफओ, झाड़ग्राम