कोल्हान में प्रशासनिक फेरबदल: अनुराग बने जमशेदपुर के नए ADC, धनंजय को रांची एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की कमान
झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में अनुराग तिवारी जमशेदपुर के नए अपर उ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
कई वरिष्ठ अधिकारियों का विभिन्न पदों पर तबादला।
दिनेश रंजन को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के तहत झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई वरिष्ठ और अनुमंडल स्तर के अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जमशेदपुर और मानगो में नए अधिकारियों की एंट्री
इस फेरबदल में कोल्हान प्रमंडल समेत रांची, जमशेदपुर और पलामू के अधिकारी प्रभावित हुए हैं। प्रशासनिक आदेश के तहत रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अनुराग कुमार तिवारी को प्रोन्नति देते हुए जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) का नया अपर उपायुक्त (ADC) नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही, पलामू के जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) जितेन्द्र कुमार यादव को मानगो नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
रांची और राज्यपाल सचिवालय में महत्वपूर्ण तैनाती
- धनंजय: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) धनंजय का तबादला करते हुए उन्हें राजधानी रांची का नया एडीएम लॉ एंड ऑर्डर (ADM Law & Order) बनाया गया है।
- संतोष कुमार गर्ग: एनईपी (NEP)निदेशक संतोष कुमार गर्ग को अब राज्यपाल सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- दिनेश रंजन: जियाड़ा (JIADA) के क्षेत्रीय उप निदेशक दिनेश रंजन को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
- कोल्हान और अन्य जिलों के तबादले की सूची
स्थानांतरित किए गए अन्य मुख्य अधिकारियों और उनकी नई पदस्थापना की सूची इस प्रकार है:
अधिकारी का नाम पूर्व पदस्थापन नई पदस्थापना
- गौतम कुमार भकत अपर समाहर्ता, गुमला संयुक्त सचिव, स्वर्णरेखा परियोजना, जमशेदपुर
- विकास कुमार राय SDO, चांडिल अपर समाहर्ता (ADC), गढ़वा
- सुनील चंद्र SDO, घाटशिला अपर समाहर्ता (ADC), बोकारो
- दयानंद कारजी जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सिमडेगा सचिव, कोल्हान प्रमंडल आयुक्त (चाईबासा)
- अखिलेश कुमार DTO, सरायकेला-खरसावां उप सचिव, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
- मधुमिता कुमारी उप सचिव, JSSC संयुक्त सचिव, वित्त विभाग (Ranchi)
- ऊषा मुंडू उप सचिव, ग्रामीण विकास विभाग परियोजना निदेशक, ITDA (सरायकेला)
इस बड़े प्रशासनिक बदलाव से विकास कार्यों और विधि-व्यवस्था को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।