Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गृहमंत्री अमित शाह से मिले झारखंड के दिग्गज क्रिकेटर, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 08:33 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और झारखंड रणजी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ तिवारी ने राजनीतिक पारी की प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इसी कड़ी में उ ...और पढ़ें

    नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी। फोटो- जागरण
    नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. क्रिकेटर सौरभ तिवारी भाजपा में शामिल होकर लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव
    2. जमशेदपुर पूर्वी से सरयू राय के खिलाफ भाजपा से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा
    3. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का है क्षेत्र

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और झारखंड रणजी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ तिवारी ने राजनीतिक पारी की प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

    इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। तिवारी भाजपा में शामिल होकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि, तिवारी चुनाव लड़ने के सवाल पर अभी खुलकर नहीं बोल रहे हैं।

    मुलाकात के बाद क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने दी प्रतिक्रिया

    उन्होंने कहा कि अमित शाह से मेरी मुलाकात काफी अच्छी रही। यह औपचारिक मुलाकात थी। हमने झारखंड की राजनीति समेत विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

    क्रिकेटर सौरभ तिवारी के केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के बाद जमशेदपुर भाजपा की राजनीति में हलचल मच गई है। उनके भाजपा में शामिल होने और झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के दौरान जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।

    रघुवर दास का क्षेत्र रहा है जमशेदपुर पूर्वी

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का क्षेत्र रहा है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान रघुवर दास भाजपा के बागी नेता सरयू राय से चुनाव हार गए थे। वर्तमान में रघुवर दास ओडिशा के राज्यपाल हैं। भाजपा विधानसभा चुनाव में सरयू राय को हर हाल में मात देना चाहती है। इसके लिए एक मजबूत प्रत्याशी की जरूरत है। और सौरभ तिवारी मजबूत प्रत्याशी साबित हो सकते हैं।

    सौरभ तिवारी ने गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें एक पुस्तक भेंट की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सौरभ की महत्वाकांक्षा राजनीति में हाथ आजमाने की रही है।

    लोकसभा चुनाव में झामुमो की टिकट पर चुनाव लड़ने की थी चर्चा 

    लोकसभा चुनाव के दौरान भी झामुमो की टिकट पर जमशेदपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। इस दौरान उन्होंने झामुमो सुप्रीमो हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी। हालांकि, अंतिम समय में बहरागोड़ा के विधायक को टिकट दे दिया गया। अब जब झारखंड विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है तो सौरभ तिवारी ने भी राजनीतिक पारी शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।

    खबरें और भी

    जमशेदपुर के बारीडीह के रहने वाले सौरभ आइपीएल में मुंबई इंडियंस और रायल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी टीमों का हिस्सा रहे हैं। वह 2008 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी थे। इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल थे।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Politics: बीजेपी ज्वॉइन करेंगे बरकट्ठा के निर्दलीय MLA, कार्यकर्ताओं से बोले- आपकी उम्मीद पर खरा उतरूंगा

    डेमोग्राफी चेंज पर गरमाई झारखंड की राजनीति, अब विवाद में कूदे विधानसभा स्पीकर