विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: मार्च में ही तेवर दिखा रही गर्मी, तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार; हीट वेव की भी चेतावनी

Published: Sat, 29 Mar 2025 07:55 AM (IST)

झारखंड के मौसम में पिछले कुछ दिनों में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। ठंड के बाद हुई तेज ...और पढ़ें

झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल
झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल

HighLights

  1. प्रदेश में आसमान से बरस रही आग, तापमान 40 पार
  2. दिनभर चली लू, पसीने से तर-बतर नजर आए लोग
  3. आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत के आसार नहीं

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Jharkhand Weather Today: प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है, आसमान से आग बरस रही है। शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों का तापमान बढ़कर 40 डिग्री पार कर गया। वहीं, दिनभर लू चली, जिसकी वजह से लोग काफी ज्यादा परेशान नजर आए। राजधानी रांची का तापमान भी 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

दोपहर में घर से बाहर निकलने से बच रहे लोग

दोपहर में चिलचिलाती धूप और लू की वजह से सड़कों पर भी लोग कम नजर आए। वहीं, जो लोग मौजूद थे, वे छाता और मुंह पर गमछा बांधे हुए थे।

मौसम विभाग के अनुसार, जमशेदपुर में बीते 24 घंटे में तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को शहर का तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं, शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

6 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिन मौसम इसी तरह का बना रहेगा। वहीं, तापमान में भी ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले। अन्यथा घरों में ही रहें।

बच्चे और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरुरत

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और गर्मी में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। इस मौसम में बच्चे और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बच्चे स्कूल से आए तो उन्हें तत्काल ठंडा पानी नहीं दें।

अस्पतालों से नहीं पहुंच रही रिपोर्ट

  • बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को अलर्ट किया है। साथ ही, रोजाना गर्मी के संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट देने को कहा गया है।
  • अभी तक किसी अस्पताल से रिपोर्ट नहीं पहुंच रही है। ऐसे में जिला सर्विलांस विभाग ने फिर से सभी अस्पतालों को आगाह किया है।

पलामू में साफ रहा मौसम

पलामू में शुक्रवार को मौसम साफ रहा, सुबह की शुरूआत हल्की हवाओं के बीच हुई, वहीं दोपहर को तेज धूप की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इस कारण लोगों का घर से बाहर निकलना कम हो गया है। आज पलामू का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें

Weather: दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, महाराष्ट्र-कर्नाटक में गरज के साथ बारिश; कश्मीर में भारी बर्फबारी की संभावना

Bihar Weather Today: 48 घंटे में फिर बदलेगा बिहार का मौसम, चलेंगी तेज हवाएं; पढें IMD का नया अपडेट