Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में अगले 24 घंटे रहें सावधान, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ लें IMD की रिपोर्ट

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 08:34 AM (IST)

    Jharkhand Weather झारखंड के कई जिलों में मौसम लगातार बदल रहा है। गुरुवार को बारिश हुई तो और शुक्रवार को तेज धूप देखने को मिली। वहीं शनिवार को भी ओलावृ ...और पढ़ें

    झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट (जागरण)
    झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट (जागरण)

    HighLights

    1. मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
    2. झारखंड में शनिवार को कई जिलों में फिर से गिर सकते हैं ओले

     जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में बेमौसम बरसात ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।। गुरुवार को तेज बारिश फिर शुक्रवार को तेज धूप से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, शनिवार को भी ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

    झारखंड के इन जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना

    इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने  ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य के दक्षिणी भागों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां) में कहीं-कहीं पर गर्जन, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर हो सकती है। ऐसे में लोगों को सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है।

    इसके अलावा झारखंड की राजधानी रांची में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। जमेशदपुर, बोकारो, पलामू, गोड्डा के लोगों को भी सावधान रहने के लिए कहा गया है।

    राज्य के पूर्वी भागों के साथ पश्चिमी एवं उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी अलर्ट

    इसके अलावा राज्य के पूर्वी भागों के साथ-साथ पश्चिमी एवं उत्तर-पूर्वी भागों में भी अलर्ट जारी किया गया है। इधर, कोल्हान प्रमंडल यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां का तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को कोल्हान का तापमान बढ़कर 35 डिग्री के पार पहुंच गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में 34.5 और जमशेदपुर में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, शनिवार को मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी

    लातेहार के चंदवा में जमकर बारिश, किसानों की बढ़ी टेंशन

    चंदवा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी की दस्तक के साथ गुरुवार की रात मौसम में बदलाव दिखा। झमाझम वर्षा की बूंदों के बीच हल्के ओले भी गिरे। अचानक से हुए मौसम में बदलाव के बीच हुई वर्षा के बीच कुछ देर के लिए लोग जहां थे वहीं थम गए। वर्षा के साथ पड़े ओलों ने किसानों को चिंतित ही किया है।

    रबी फसलों को जहां वर्षा से नुकसान पहुंचा है वहीं आम की बागवानी पर इसका बुरा असर पडा है। इस बार आम की अच्छी फसल का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन वर्षा की बूंदों के साथ पड़े ओलों ने आम की मंजर को बड़ी क्षति पहुंचाई है। रबी फसलों पर फंगस का खतरा भी बढ़ा है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट; अगले 24 घंटे रहें सावधान

    Delhi Weather: दिल्ली की हवा हुई साफ, अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम; IMD ने दिया अपडेट