Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champai Soren: 'झामुमो बांस का झाड़ है, जितना काटोगे उतना बढ़ेगा' चंपई के पार्टी छोड़ने पर ऐसा क्यों बोले रामदास सोरेन

    Updated: Fri, 30 Aug 2024 10:42 AM (IST)

    झारखंड की हेमंत सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने जा रहे घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि झामुमो बांस का झाड़ है जितना काटोगे उतना वह बढ़ेगा। उन्ह ...और पढ़ें

    झामुमो बांस का झाड़ है, जितना काटोगे उतना बढ़ेगा: रामदास सोरेन। (जागरण फोटो)
    झामुमो बांस का झाड़ है, जितना काटोगे उतना बढ़ेगा: रामदास सोरेन। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. मंत्री बनने जा रहे विधायक रामदास सोरेन ने दी प्रतिक्रिया
    2. चम्पाई सोरेन को लेकर भी साफ किया रूख

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड में कैबिनेट मंत्री बनने जा रहे घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन घोड़ाबांधा स्थित पर पत्रकारों से बातचीत की।

    उन्होंने चंपई सोरेन के भाजपा में जाने के सवाल पर कहा कि झामुमो बांस का झाड़ है, जितना काटोगे उतना वह बढ़ेगा। जितना पानी बरसेगा, मिट्टी में पानी आयेगा, उतना पौधा निकलेगा। वह उतना मजबूत होगा।

    मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही भाजपा

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लेकर भाजपा के दावे पर कहा कि भाजपा चंपई को लेकर मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है। चंपई को पार्टी ने भरपूर सम्मान दिया है। उनका जितना सम्मान हुआ झारखंड में किसी कार्यकर्ता का नहीं हुआ।

    झारखंड आंदोलन को किया याद

    उन्होंने झारखंड आंदोलन के दौरान घटनाओं काे याद करते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 1980 में ही झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। चंपई सोरेन, कृष्णा मार्डी व अन्य लोगों के साथ झारखंड आंदोलन को मजबूती प्रदान की। 40-40 किलोमीटर तक पैदल चलते थे। अलग राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    उन्होंने कहा कि उन्हें जो विभाग मिल रहा है वे उस विभाग की योजनाओं को एक माह के अंदर धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे।

    सरायकेला में भी मजबूत उम्मीदवार उतारेगी झामुमो

    उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो सरायकेला सीट से मजबूत प्रत्याशी देगी और जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। जमशेदपुर के पुराना कोर्ट स्थित झामुमो के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल व्याप्त था।

    यह भी पढ़ें: Champai Soren: आज भगवा रंग में रंग जाएंगे कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन, जान लें क्या है पूर्व सीएम का मास्टरप्लान

    ग्राम प्रधान से हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री कैसे बन गए रामदास सोरेन? संघर्षों से भरा रहा है घाटशिला MLA का सियासी सफर

    Jharkhand News: 'हेलो... रामदास जी आपको मंत्री बनना है', जब विधायक के फोन में बजने लगी घंटी; फिर जो हुआ...

    खबरें और भी