Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karpoori Thakur: गरीबों के ठाकुर को 'भारत रत्न' देने पर झारखंड में जश्न, इन नेताओं ने केंद्र को दी शुभकामनाएं

    By Manoj Kumar Singh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 24 Jan 2024 02:12 PM (IST)

    जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद बिहार से लेकर झारखंड में जश्न का माहौल है। वह व्यक्ति जिन्होंने समाज के सबसे कमजोर वर्गों की आव ...और पढ़ें

    Karpoori Thakur: गरीबों के ठाकुर को 'भारत रत्न' देने पर झारखंड में जश्न (फाइल फोटो)
    Karpoori Thakur: गरीबों के ठाकुर को 'भारत रत्न' देने पर झारखंड में जश्न (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया
    2. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को भारत रत्न दिया जाना समाज के अंतिम व्यक्ति का सम्मान- संजय सेठ

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान मिलने पर सांसद संजय सेठ ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। संजय सेठ ने कहा कि गरीबों के ठाकुर के नाम से मशहूर संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को भारत रत्न दिया जाना समाज के अंतिम व्यक्ति का सम्मान है।

    यह सम्मान उन सबके लिए भी है, जो पिछड़ों और शोषितों के उत्थान के लिए सामाजिक और राजनीतिक रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देकर समाज के हर उस व्यक्ति का सम्मान किया है, जो समाज के गरीब शोषित और पिछड़े वर्ग के लिए कार्य करते हैं।

    जननायक कर्पूरी ठाकुर, जिन्होंने समाज के सबसे कमजोर वर्गों की आवाज उठाई, उन्हें आज भारत रत्न से अलंकृत किया गया, जो कि राष्ट्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इस घोषणा से लौहनगरी के लोगों ने भी हर्ष व्यक्त किया। ठाकुर की सादगी और समाज के प्रति उनके समर्पित जीवन ने उन्हें जनमानस के मसीहा के रूप में स्थापित किया। उनका सम्मान न केवल उनके समर्थकों के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए एक गौरव का क्षण है।

    इन लोगों ने दी केंद्र को दी शुभकामनाएं

    केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का एलान किया गया है। इसके लिए भारत सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद। कर्पूरी ठाकुर का 100 वां जन्मदिवस पर इतनी बड़ी उपाधि मिला है। यह नाई समाज के लिए सम्मान की बात है।- सदन ठाकुर, अध्यक्ष राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना

    खबरें और भी

    कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। कर्पूरी ठाकुर पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे। यह घोषणा ऐसे वक्त हुआ जब बुधवार 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती है। इस कार्य के लिए केंद्र सरकार को ढेरों बधाई।- राजेश कुमार ठाकुर, मानगो

    कर्पूरी ठाकुर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे। जब वह मुख्यमंत्री बने तो बिहार में पिछड़े वर्गों के लिए मुंगेरी लाल आयोग की अनुशंसा लागू कर आरक्षण का रास्ता खोल दिया था। आज उनको भारत रत्न का सम्मान देने का ऐलान हुआ है, इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।- अरूण शर्मा, राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना के संस्थापक

    कर्पूरी ठाकुर बिहार के जब मुख्यमंत्री बने तो गरीबों, पिछड़ों के उत्थान के लिए उन्होंने कई काम किए। गरीबों के आरक्षण देने की वकालत करने के कारण ही उन्हें अपनी सरकार की कुर्बानी देनी पड़ी थी। भारत सरकार ने आज उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा किया है। समाज के लिए इससे अधिक खुशी क्या हो सकती है। इसके लिए भारत सरकार को बधाई- संतोष ठाकुर, जुगसलाई

    ये भी पढ़ें: 'मर्यादा नहीं लांघे...'; शिबू सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर BJP पर भड़का JMM, दे डाली सख्त चेतावनी

    ये भी पढ़ें: Ranchi Land Scam: 'मैं पहले ही बता चुका हूं...', ED से पूछताछ में CM सोरेन ने कही थी ये बात; फिर भी भेज दिया समन