कोल्हान प्रमंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: वर्षों से जमे 35 शिक्षा लिपिकों का एक साथ तबादला
कोल्हान प्रमंडल के शिक्षा विभाग में लंबे समय से जमे 35 लिपिकों का स्थानांतरण किया गया है। क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक निशु कुमारी ने आदेश जारी किय ...और पढ़ें

कोल्हान विवि में लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे लिपिकों पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
HighLights
क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक निशु कुमारी ने आदेश जारी किया।
सभी स्थानांतरित लिपिकों को 11 अगस्त तक योगदान देना होगा।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। कोल्हान प्रमंडल के शिक्षा विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे लिपिकों (क्लर्कों) पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (आरडीडीई) निशु कुमारी के हस्ताक्षर से मंगलवार की शाम प्रमंडल के 35 लिपिकों के स्थानांतरण (तबादले) की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित लिपिक आगामी 11 अगस्त तक अपने-अपने नए पदस्थापन कार्यालय में अनिवार्य रूप से अपना योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।
इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा), सरायकेला-खरसावां तथा पूर्वी सिंहभूम जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई), क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी (आरईओ), एसडीईओ तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट/टीचर्स ट्रेनिंग) कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
स्थानांतरित लिपिकों की पूरी सूची (कहां थे - कहां गए)
- शिवराम मुंडा: आरडीडीई, चाईबासा - डीईओ, चाईबासा
- शक्ति पद मछुवा: एसडीईओ, चाईबासा - डीएसई, चाईबासा
- बिंदेश्वरी तियू: टीचर्स ट्रेनिंग, चाईबासा - डीएसई, चाईबासा
- मनीश कुमार नायक: संस्कृत उवि, चाईबासा - टीचर्स ट्रेनिंग, चैनपुर
- शिवजी गोस्वामी: डीएसई, चाईबासा - आरईओ, जगन्नाथपुर
- जान कंडूलना: डीएसई, चाईबासा - डीईओ, चाईबासा
- कुशध्वज महतो: डीएसई, चाईबासा - डीईओ, चाईबासा
- अर्जुन संब्रई: टीचर्स ट्रेनिंग, बिनसाई - आरईओ, चाईबासा
- पुरेंद्र सिंह मुंडा: डीएसई, पूर्वी सिंहभूम - डायट, चाकुलिया
- छवींद्र नाथ महतो: डीएसई, पूर्वी सिंहभूम - डीईओ, पूर्वी सिंहभूम
- अमित रंजन महतो: डीएसई, पूर्वी सिंहभूम - डीईओ, पूर्वी सिंहभूम
- पल्लवी प्रधान: डीएसई, पूर्वी सिंहभूम - डीईओ, पूर्वी सिंहभूम
- महेंद्र कुमार शर्मा: डीएसई, पूर्वी सिंहभूम - डायट, चाकुलिया
- ममता दत्ता: डीएसई, पूर्वी सिंहभूम - डीईओ, पूर्वी सिंहभूम
- मानस कुमार दास: डायट, चाकुलिया - आरईओ, मुसाबनी
- कालिदास महतो: डीईओ, सरायकेला - आरईओ, सरायकेला
- प्रवीण हेंब्रम: डीईओ, सरायकेला - डीएसई, सरायकेला
- दीपक कुमार सरदार: डीएसई, सरायकेला - डीईओ, सरायकेला
- रोहित कुमार सिंह: डीएसई, सरायकेला - डीईओ, सरायकेला
- जनसिंह बिरुआ: आरईओ, सरायकेला - डीएसई, सरायकेला
- प्रभात कुमार मांझी: डायट, गम्हरिया - डीएसई, सरायकेला
- संजय कुमार सिंह: आरडीडीई, चाईबासा - आरईओ, धालभूम
- एम विक्रम: डीईओ, चाईबासा - आरईओ, सरायकेला
- मो. आसिफ इकबाल: डीएसई, चाईबासा - डीईओ, पूर्वी सिंहभूम
- मानिक लाल महतो: डीएसई, चाईबासा - डीईओ, सरायकेला
- अलक सियुस लकड़ा: डीएसई, चाईबासा - डीईओ, पूर्वी सिंहभूम
- राकेश कुमार: आरईओ, सदर चाईबासा - डीईओ, सरायकेला
- कुंज बिहारी सीट: आरईओ, जगन्नाथपुर - डीएसई, पूर्वी सिंहभूम
- नंद किशोर कुमार: आरईओ, चक्रधरपुर - डीएसई, पूर्वी सिंहभूम
- अनिमेश कुमार: डीईओ, पूर्वी सिंहभूम - डायट, गम्हरिया
- अरविंद कुमार: डीईओ, पूर्वी सिंहभूम - डीईओ, सरायकेला
- करम चांद मांडी: आरईओ, मुसाबनी - डीएसई, चाईबासा
- एरिक मिंज: डायट, चाकुलिया - डीएसई, चाईबासा
- आनंद कुमार गोप: डीएसई, सरायकेला - डीएसई, पूर्वी सिंहभूम
- सदानंद नाग: डीएसई, सरायकेला - डीएसई, पूर्वी सिंहभूम
क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक के आदेशानुसार सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समय सीमा के भीतर स्थानांतरित कर्मियों को विरमित (Relieve) करें, ताकि सभी कर्मी 11 अगस्त तक अपने नए पदस्थापन स्थल पर पदभार ग्रहण कर सकें।