LBSM कॉलेज जमशेदपुर में मेगा रोजगार मेला: टाटा मोटर्स और MRF में नौकरी का सुनहरा मौका
जमशेदपुर के एलबीएसएम कॉलेज में 4 अगस्त को एक मेगा रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें टाटा मोटर्स, एमआरएफ और धूत ट्रांसमिशन जैसी कंपनियां युवाओं को नौकरी ...और पढ़ें

एलबीएसएम कालेज जमशेदपुर में क्वैस कार्प लिमिटेड ने चार अगस्त को मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया है।
HighLights
एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर में 4 अगस्त को रोजगार मेला।
आईटीआई, 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक युवाओं को मिलेगा अवसर।
इन प्रमुख कंपनियों में मिलेगा रोजगार का अवसर
इस रोजगार मेले के माध्यम से देश की तीन बड़ी कंपनियां युवाओं को आकर्षक सैलरी पैकेज और सुविधाएं प्रदान कर रही हैं:
टाटा मोटर्स (Tata Motors):
- स्थान: सानंद (गुजरात) और जमशेदपुर प्लांट।
- योग्यता व आयु: ITI और 12वीं पास (आयु 18 से 23 वर्ष)।
अप्रेंटिस ट्रेनिंग के तहत ₹17,149 प्रति माह स्टाइपेंड, निःशुल्क ट्रांसपोर्ट, दोपहर का भोजन, ड्रेस, मेडिकल सपोर्ट और ₹12,000 वार्षिक बोनस।
एमआरएफ लिमिटेड (MRF Limited):
- स्थान: गुजरात (लीड ट्रेनी पद)।
- योग्यता व आयु: 18 से 28 वर्ष।
₹18,000 से ₹21,000 प्रति माह वेतन (इंसेंटिव के साथ)। ट्रेनिंग पीरियड के दौरान रहने की व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट, कैंटीन, बीमा सुविधा और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड :
- स्थान: छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद, महाराष्ट्र)।
- योग्यता: मैट्रिक, ITI, डिप्लोमा और स्नातक (ग्रेजुएट)।
ट्रेनी और ऑपरेटर पद के लिए ₹18,000 से ₹21,000 प्रति माह स्टाइपेंड, रहने की व्यवस्था, कैंटीन, इंश्योरेंस व ट्रेनिंग का मौका।