Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का झारखंड से भी रहा है कनेक्‍शन, इन जिलों में चला रहा था नेटवर्क

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 01:32 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई। मुख्‍तार का प्रभाव झारखंड के धनबाद और जमशेदपुर में भी रहा है। मुख्तार अंस ...और पढ़ें

    मुख्‍तार अंसारी का झारखंड से रहा है गहरा कनेक्‍शन।
    मुख्‍तार अंसारी का झारखंड से रहा है गहरा कनेक्‍शन।

    HighLights

    1. मुख्तार अंसारी के शूटर का सहयोगी परसुडीह से किया गया था गिरफ्तार।
    2. शूटर अनुज कन्नौजिया की पत्नी को पुलिस ने पहले लिया था हिरासत में।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई। उसके गिरोह की गतिविधि झारखंड के धनबाद और जमशेदपुर में रही थी। मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कन्नौजिया को सिम कार्ड उपलब्ध कराने के मामले में यूपी पुलिस ने जमशेदपुर के बारीगोड़ा में छापामारी कर 15 मार्च, 2023 को गिरफ्तार किया था।

    अनुज पर था एक लाख का इनाम

    इससे पहले पुलिस ने अनुज कन्नौजिया की पत्नी रानी को 15 दिन पहले शिवरतन रजक के घर छापामारी कर हिरासत में लिया था। उसे मऊ लेकर पुलिस टीम गई थी। उससे मिली जानकारी के बाद शिवरतन को गिरफ्तार किया गया। अनुज का वह रिश्ते में साला है।

    बता दें कि अनुज कन्नौजिया पर एक लाख रुपये का इनाम था।  उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की चिरैयाकोट थाना की पुलिस को जानकारी मिली थी कि बारीगोड़ा से गिरफ्तार आरोपित को अनुज कन्नौजिया रंगदारी के रुपये भेजता था।

    साथ ही शिवरतन अपने नाम से सिम लेकर एक लाख रुपये के इनामी शातिर अपराधी अनुज कन्नौजिया को उपलब्ध कराता था और इसी सिम से मोबाइल फोन नंबर बदल-बदलकर अनुज कन्नौजिया मऊ जिले के कारोबारियों से रंगदारी की मांग करता था। अपराध को अंजाम देता था।

    पुलिस अधिकारी ने दी अहम जानकारी

    चिरैयाकोट थाना के पुलिस अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया था कि एक मार्च 2023 को इसी के नाम जारी सिम कार्ड से हिरनपुर निवासी भोलानाथ इंटर कालेज के प्रबंधक हंसनाथ यादव से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।

    खबरें और भी

    उत्तर प्रदेश के बनारस, मऊ, गाजीपुर और जाैनपुर में मुख्तार अंसारी का प्रभाव रहा है। यूपी के माफिया डान ब्रजेश सिंह और मुख्तार अंसारी के बीच विवाद रहे हैं। एक समय ब्रजेश सिंह का नाम जमशेदपुर के अपराध रिकाॅर्ड में दर्ज था।

    यह भी पढ़ें: चोरी के आरोप में महिलाओं पर बरसाए लात-घूंसे, जूतों की माला पहनाकर घुमाया; शिकायत करने पर जान से मारने की दी गई धमकी

    यह भी पढ़ें: 'भाजपा ने बुक करा लिए 55 प्रतिशत हेलिकॉप्टर और एयरक्राफ्ट', झामुमो को सता रही किस बात की चिंता?