Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कौरव' करेंगे विनाश, 'पांडव' करेंगे रक्षा: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा प्रहार, चुनाव आयोग को भी लपेटे में लिया

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 09:46 PM (GMT+05:30)

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरुलिया में रैलियों को संबोधित करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाज ...और पढ़ें

    रघुनाथपुर और काशीपुर की जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचीं मुुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी।

    रघुनाथपुर और काशीपुर की जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचीं मुुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी।

    HighLights

    1. पुरुलिया में 72,000 करोड़ के निवेश से 1.5 लाख नौकरियां।

    2. चुनाव आयोग पर भाजपा के नियंत्रण में काम करने का आरोप।

    जागरण संवाददाता, पुरुलिया । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शनिवार को पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर और काशीपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। चुनावी बिगुल फूंकते हुए उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए और पुरुलिया के विकास के लिए 72,000 करोड़ के निवेश का रोडमैप पेश किया।

    चुनाव आयोग और भाजपा पर साजिश का आरोप

    मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग पूरी तरह से भाजपा के नियंत्रण में काम कर रहा है। उन्होंने कहा क‍ि केंद्रीय बलों की तैनाती और राज्य के अधिकारियों का तबादला भाजपा की एक सोची-समझी साजिश है।

    ममता ने दावा किया कि मतदाता सूची से करीब 1.20 करोड़ लोगों के नाम हटा दिए गए हैं, जो लोकतंत्र की हत्या है। उन्‍होंने क‍हा क‍ि नागरिकता साबित करने के नाम पर गरीबों को डराया जा रहा है और उन्हें दूर-दराज के दफ्तरों के चक्कर काटने पर मजबूर किया जा रहा है।

    रघुनाथपुर में नौकरियों की बौछार 

    पुरुलिया के औद्योगिक विकास पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए बड़ा वादा किया। उन्होंने घोषणा की कि दानकुनी-रघुनाथपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर और स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में कुल 72,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। 
     
    इससे क्षेत्र के लगभग 1.5 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा, जिससे उन्हें काम की तलाश में पलायन नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए राज्य में 7 नए जिले बनाने का भी ऐलान किया। 
     
    image

    पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर और काशीपुर में ममता बनर्जी की विशाल जनसभा में उमड़ी भीड़।

    खबरें और भी

    केंद्र बनाम राज्य: फंड और योजनाओं पर टकराव

    ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बंगाल का हक मारने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने आवास योजना, सड़क निर्माण और मनरेगा का पैसा वर्षों से रोक रखा है। उन्होंने स्वास्थ्य साथी योजना की तुलना केंद्र की आयुष्मान भारत से करते हुए कहा कि बंगाल की योजना बिना किसी शर्त के हर गरीब को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करती है, जबकि केंद्र की योजना में कई तकनीकी अड़चनें हैं।

    आदिवासी और महतो समाज को एकजुट रहने का संदेश

    आदिवासियों और महतो समुदाय के बीच विभाजन की राजनीति को लेकर चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने आदिवासियों की जमीन की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाया है। उन्होंने किसानों को फसल मुआवजा और आलू की सरकारी खरीद का आश्वासन दिया। 
     
    साथ ही मतदाताओं को भाजपा द्वारा दिए जाने वाले प्रलोभनों (पैसे या शराब) से सावधान रहने की अपील की। मुख्यमंत्री रविवार को मानबाजार में अपनी अगली जनसभा को संबोधित करेंगी, जहां वे जंगलमहल के अन्य प्रमुख मुद्दों पर अपनी बात रखेंगी।