Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्टोन माइनिंग के खतरनाक गड्ढों पर MLA संजीव सरदार सख्त, सरकार से की समतलीकरण कराने की मांग

    By Shankar GuptaEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Wed, 18 Mar 2026 02:50 PM (IST)

    विधायक संजीव सरदार ने पूर्वी सिंहभूम में स्टोन माइनिंग के बाद छोड़े गए खतरनाक गड्ढों का मुद्दा विधानसभा में उठाया। उन्होंने इसे जनसुरक्षा के लिए गंभीर ...और पढ़ें

    संवाद सूत्र, पोटका। विधायक संजीव सरदार ने पूर्वी सिंहभूम जिले में स्टोन माइनिंग के बाद छोड़े गए खतरनाक गड्ढों का मामला विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इसे जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

    शून्यकाल के दौरान विधायक ने कहा कि जिले के कई क्षेत्रों में खनन कार्य के बाद गहरे और जानलेवा गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं। ये गड्ढे आम लोगों, खासकर ग्रामीणों और बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई लीजधारकों द्वारा खनन के बाद गड्ढों का समतलीकरण नहीं कराया गया है, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इससे प्रशासनिक लापरवाही भी उजागर होती है।

    विधायक ने सरकार से समतलीकरण कराने की मांग की

    विधायक ने सरकार से मांग की कि सभी खतरनाक गड्ढों की पहचान कर शीघ्र समतलीकरण कराया जाए और जिम्मेदार लीजधारकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते ठोस कदम उठाकर ही संभावित हादसों को रोका जा सकता है और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- रांची टीटोस मर्डर केस का खुलासा: धनबाद मुठभेड़ के बाद 4 गिरफ्तार, प्रिंस खान–सुजीत सिन्हा गैंग की साजिश 

    खबरें और भी