यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दलमा में पर्यटक 1500 रुपये में ले सकेंगे मड हाउस का आनंद, 30 लाख की लागत से कैनोपी वॉक भी बनकर तैयार;
दलमा की वादियां और यहां का सुकून भरा माहौल हमेशा से ही पर्यटकों को अपनी ओर खींचता रहा है। ऐसे में यहां आने वाले सैलानियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए ...और पढ़ें

HighLights
- मिट्टी के घर में रहकर प्रकृति व खूबसूरत वादियों का ले सकेंगे आनंद
- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दलमा में हो रहे कई कार्य
- झारखंड का पहला कैनोपी वाक ने दलमा को बनाया रोमांचक
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। हाथियों के लिए प्रसिद्ध दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में आने वाले पर्यटकों के लिए छह कमरे वाले तीन मड हाउस बनकर आम जनता के लिए चालू कर दिए गए हैं।
वैसे शहरी लोग खासकर बच्चे जो गांव नहीं गए हैं, मिट्टी के घर में कभी नहीं रहें हैं। ऐसे लोगों को दलमा पहाड़ी की खूबसूरत वादियों और यहां के मनमोहक वातावरण का दीदार करने के लिए तीन नए मड हाउस का निर्माण पूरा हो गया है।
Dalma Hill pic.twitter.com/YkkdLkB8hn
— Arijita Sen (@ArijitaSen2) May 17, 2024
मिट्टी के घर का वातावरण होगा बिल्कुल शुद्ध
एक मड हाउस में दो कमरे हैं, जिसका एक दिन का किराया 1500 रुपये रखा गया हैं। दलमा के डीएफओ डा. अभिषेक कुमार कहते हैं कि मड हाउस यानि मिट्टी के घर में रात गुजारने का अलग ही आनंद का अहसास होगा। इस घर का वातावरण एकदम शुद्ध रहेगा।
यहां ग्रामीण परिवेश की संस्कृति का भी अहसास होगा। यही नहीं पर्यटकों के लिए दलमा में कैनोपी वाक, म्यूजियम, हिरण पार्क, वाच टावर, बंबू हट, मचान, जंगल सफारी आदि से जंगल व जंगली जानवरों का नजारा नजदीक से देख सकेंगे।
यहां बढ़ाई जाएगी जंगली जानवरों की संख्या
गुरूवार को मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी एसआर नटेस ने बताया कि पर्यटकों के साथ ही जंगली जानवरों यथा हाथियों की संख्या बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्य कर रहे हैं। एलिफेंट कोरिडोर पर महाराष्ट्र के एजेंसी को सर्वे करने का काम दिया गया है। ताकि हाथियों को परेशानी न हो।
खबरें और भी
.jpg)
दलमा के मकुलाकोचा में कैनोपी वाॅक पर्यटकों में भर रहा रोमांच
25 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर जंगलों का ले सकेंगे नजारा